1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस: एकांतवास के दौरान ध्यान लगाने और अभ्यास में जुटे हैं दिनेश कार्तिक

कोरोना वायरस: एकांतवास के दौरान ध्यान लगाने और अभ्यास में जुटे हैं दिनेश कार्तिक

 Reported By: IANS
 Published : Mar 21, 2020 09:23 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 09:23 pm IST

कोविड-19 महामारी के चलते किसी भी तरह के क्रिकेट मैच नहीं खेले जा रहे हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक घर पर रहकर इस समय का इस्तेमाल ‘शैडो प्रेक्टिस’ और ध्यान लगाने में कर रहे हैं। 

कोरोना वायरस:...- India TV Hindi
कोरोना वायरस: एकांतवास के दौरान ध्यान लगाने और अभ्यास में जुटे हैं दिनेश कार्तिक Image Source : TWITTER/KKRIDERS

कोलकाता। कोविड-19 महामारी के चलते किसी भी तरह के क्रिकेट मैच नहीं खेले जा रहे हैं और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक घर पर रहकर इस समय का इस्तेमाल ‘शैडो प्रेक्टिस’ और ध्यान लगाने में कर रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने कप्तान की एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह छाया देखकर अभ्यास कर रहे हैं और ध्यान लगा रहे हैं।

केकेआर के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘जैसा कि आप देख सकते हो, पिछले दो-तीन दिन से मैं यही कर रहा हूं। क्रिकेट की काफी कमी खल रही है लेकिन खेल से जुड़े रहने के लिये जो भी कुछ मैं कर सकता हूं, कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये वो तीन चीजें हैं जो पिछले तीन दिनों से कर रहा हूं। सबसे पहले हर किसी से कम से कम छह फीट की दूरी बना रहा हूं, दूसरा हाथ धो रहा हूं और सबसे अहम चीज, जितना संभव हो घर पर रहकर सुरक्षित हूं।’’ कार्तिक ने कहा, ‘‘याद रखिये, यह महज खुद की देखभाल करने के बारे में नहीं है बल्कि आपके चारों ओर जो भी लोग हैं, उनकी सुरक्षा के लिये भी है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल