England vs West Indies, 2nd Test, Highlights: हेल्लो, इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है! मेजबान इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 3 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज डोमिनिक सिबली 86 रन और बेन स्टोक्स 59 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 126 रनों की साझेदारी हो चुकी है। वहीं, वेस्टइंडीज को पहले दिन रोस्टन चेज ने 2 और अल्जारी जोसेफ ने 1 सफलता दिलाई।
इससे पहले बारिश के कारण इस मैच में टॉस देरी से हुआ जिसके चलते मैच तय समय से करीब 90 मिनट बाद पर शुरु हो सका। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर मेजबान इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया।
इस टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने जैव-सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है जिस वजह से वह दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बुधवार को ईसीबी ने जो जिस टीम का ऐलान किया था उसमें जेम्स एंडरसन और मार्क वुड को जगह नहीं मिली थी। पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करके विंडीज टीम सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर चुकी है ऐसे में इंग्लैंड इस मैच में जरूर वापसी करना चाहेगी।
इंग्लैंड पहली पारी
ENG 207/3 (82.0)