1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नियम तोड़ने के बाद माइकल वॉन को नहीं है जोफ्रा आर्चर के तीसरे टेस्ट खेलनी की उम्मीद

नियम तोड़ने के बाद माइकल वॉन को नहीं है जोफ्रा आर्चर के तीसरे टेस्ट खेलनी की उम्मीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 01:37 pm IST

वॉन ने कहा "उसके अगले सप्ताह खेलने की संभावना कम है। मुझे नहीं लगता कि वे उसे तीसरे टेस्ट मैच के लिये टीम में रखेंगे।’’ 

Michael Vaughan no longer expected to play Jofra Archer's third Test after breaking rules- India TV Hindi
Michael Vaughan no longer expected to play Jofra Archer's third Test after breaking rules Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि जोफ्रा आर्चर का जैव सुरक्षित वातावरण का घेरा तोड़ने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है लेकिन उनका मानना है आइसोलेशन के दौरान इस तेज गेंदबाज का ध्यान रखना जरूरी है। इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने पहले टेस्ट मैच के बाद ब्राइटन में अपने घर जाकर जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जिसके कारण उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया। 

वॉन ने टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा,‘‘सच्चाई यह है कि वह घर जाने के लिये तैयार था और इस तरह से उसने कोविड-19 को जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश का मौका देकर श्रृंखला को खतरे में डाला। उसके अगले सप्ताह खेलने की संभावना कम है। मुझे नहीं लगता कि वे उसे तीसरे टेस्ट मैच के लिये टीम में रखेंगे।’’ 

पूर्व कप्तान ने हालांकि कहा कि टीम को आर्चर को इस गलती के लिये क्षमा कर देना चाहिए तथा होटल में पांच दिन के पृथकवास और कोविड-19 के लिये दो परीक्षणों के दौरान उसका साथ देना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - कोच के रूप में जिदान की धमाकेदार वापसी, रोनाल्डो के बिना रीयाल मैड्रिड को बनाया ला लिगा चैंपियन

उन्होंने कहा,‘‘हम यह समझना होगा कि वह युवा है और उसने वास्तव में यह पहली गलती की है। यह महत्वपूर्ण है कि वह इससे क्या सबक लेता है लेकिन इसके साथ ही अगले पांच दिनों में उसका साथ देना भी महत्वपूर्ण है। वह अपने कमरे में बंद रहेगा और कोई उसे देख नहीं सकता। उसे फोन पर लोगों के साथ की जरूरत है।’’ 

वॉन ने लिखा,‘‘आप किसी युवा खिलाड़ी को इस तरह से नहीं छोड़ना चाहते हैं जिसने कि गलती की हो। नकारात्मक विचार उसे घेर सकते हैं। वह ऑनलाइन रहेगा और उसने जो कुछ किया उस पर काफी प्रतिक्रिया देखेगा। यह कहना मुश्किल है कि जो रूट को यह कैसे करना चाहिए। मैं हर दिन आर्चर से बात करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह ठीक है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल