1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोच के रूप में जिदान की धमाकेदार वापसी, रोनाल्डो के बिना रीयाल मैड्रिड को बनाया ला लिगा चैंपियन

कोच के रूप में जिदान की धमाकेदार वापसी, रोनाल्डो के बिना रीयाल मैड्रिड को बनाया ला लिगा चैंपियन

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 12:30 pm IST

जिदान ने मैड्रिड को चैंपियन्स लीग में लगातार तीसरा खिताब दिलाने के बाद क्लब छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि इस साल स्पेनिश लीग जीतना चैंपियन्स लीग के खिताबों की तुलना में बेहतर अहसास है। 

Zinedine Zidane, Real Madrid La Liga, Real Madrid Champions League, Real Madrid coach Zidane, Zidane- India TV Hindi
Zinedine Zidane Image Source : GETTY

अमेरिका में पिछले साल एटेलेटिको मैड्रिड के हाथों प्रदर्शनी मैच में 7-3 से शर्मनाक हार झेलनी वाला रीयाल मैड्रिड इसके बाद अपने करिश्माई कोच जिनेदिन जिदान की अगुवाई में शानदार वापसी करने में सफल रहा और इसी का परिणाम है उसने अब तीन साल में पहली बार ला लिगा का खिताब जीता। उस हार के लगभग एक साल बाद अब जिदान और मैड्रिड स्पेनिश लीग के खिताब का जश्न मना रहे हैं। 

यह जिदान के कोच के रूप में वापसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के युवेंटस से जुड़ने के बाद टीम का पहला खिताब है। जिदान ने कहा, ‘‘उस दिन जो कुछ हुआ हम उससे खुश नहीं थे। जब आप सात गोल गंवाते हो तो वह रिकार्ड आपके साथ रहेगा। यह मायने नहीं रखता कि बाकी सत्र में क्या हुआ। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपको उसको पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होता है और हमने ऐसा ही किया।’’ मैड्रिड ने विल्लारीयाल पर 2-1 की जीत से ला लिगा का खिताब पक्का किया। जिदान के दोबारा कोच पद संभालने के बाद मैड्रिड को एटलेटिको के हाथों शर्मनाक हार मिली थी। इससे पहले मैड्रिड चैंपियन्स लीग के नाकआउट दौर में बाहर हो गया था जबकि स्पेनिश लीग में भी वह खिताब की दौड़ से बाहर हो गया था। 

जिदान ने मैड्रिड को चैंपियन्स लीग में लगातार तीसरा खिताब दिलाने के बाद क्लब छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि इस साल स्पेनिश लीग जीतना चैंपियन्स लीग के खिताबों की तुलना में बेहतर अहसास है। 

उन्होंने कहा, ‘‘चैंपियन्स अपनी जगह विशेष है लेकिन स्पेनिश लीग में 38 दौर के बाद शीर्ष पर रहने के लिये बेहद कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। ’’ जिदान 2016 में पहली बार मैड्रिड के कोच बने थे और यह उनकी क्लब के साथ कुल 11वीं ट्राफी है। लीग में उसने पिछला खिताब 2017 में जीता था।

रोनाल्डो इसके अगले सत्र के बाद टीम छोड़कर चले गये थे। इसके बाद मैड्रिड केवल 2018 में क्लब विश्व कप और इस साल स्पेनिश सुपर कप ही जीत पाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल