1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रावो ने प्रदर्शन में निखार का श्रेय धोनी को दिया

ब्रावो ने प्रदर्शन में निखार का श्रेय धोनी को दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2018 07:12 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 07:12 pm IST
Bravo- India TV Hindi
Bravo

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने‘ डेथ ओवरों के विशेषज्ञ’ के रूप में विकास का श्रेय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देते हुए कहा कि ऐसा कप्तान के उन पर जताए गए भरोसे के कारण ही हो पाया। वेस्टइंडीज के आलराउंडर ब्रावो ने कहा, ‘‘उसने मेरे ऊपर काफी भरोसा, विश्वास दिखाया। मैंने हमेशा अभ्यास सत्र में धोनी को गेंदबाजी का लुत्फ उठाया है क्योंकि वह खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक है और मैं उसे गेंदबाजी करके खुद को चुनौती देता हूं।’’ 

सीएसके की वेबसाइट ने ब्रावो के हवाले से कहा, ‘‘मैं हमेशा उसे एक स्थिति देता हूं और कभी वह जीतता है और कभी मैं।’’ ब्रावो ने साथ कही कहा कि धोनी खिलाड़ियों को खुद को जाहिर करने और अपनी गलतियों से सीखने का मौका देता है। 

आईपीएल 11 से पहले ब्रावो सीएसके की टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। ब्रावो 2011 से 2015 के बीच सीएसके की टीम का हिस्सा रहे और इस दौरान उन्होंने 706 रन बनाने के अलावा 79 विकेट हासिल किए। उन्होंने सर्वाधिक विकेट हासिल करने के लिए दो बार पर्पल कैप का पुरस्कार भी जीता। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल