1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बार्सिलोना में बनने वाला है नया क्रिकेट स्टेडियम

बार्सिलोना में बनने वाला है नया क्रिकेट स्टेडियम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2021 07:01 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 07:01 pm IST

इस प्रोजेक्ट पर करीब 14 लाख डॉलर खर्च किये जायेंगे।

new cricket stadium to be build in barcelona- India TV Hindi
new cricket stadium to be build in barcelona Image Source : GETTY

फुटबॉल के लिये मशहूर बार्सिलोना में एक क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है ओर इसका श्रेय महिला टीम के लिये जुटाये गए जन समर्थन को जाता है। बार्सिलोना शहर प्रशासन ने पिछले महीने नागरिकों से रायशुमारी कराई थी। वे नयी सुविधाओं और सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाने पर 35 मिलियन डॉलर खर्च करना चाहते हैं।

क्रिकेट मैदान को 184 प्रस्तावों में से सबसे ज्यादा वोट मिले। इस पर करीब 14 लाख डॉलर खर्च किये जायेंगे। स्पेन के लिये क्रिकेट नया है और इस मुहिम का श्रेय युवा महिलाओं को जाता है जिनमें अधिकांश भारत और पाकिस्तान से आई अप्रवासी हैं जो बार्सिलोना के उपनगरों में रहतीं हैं।

टोक्यो ओलंपिक से पहले अपने करियर के शिखर पर हूं: शरत कमल

18 वर्ष की छात्रा नादिया मुस्तफा ने कहा, "यह सपना सच होने जैसा है। हमने कई हफ्तों मेहनत करके लोगों को इसके पक्ष में मतदान के लिये तैयार किया। अब बार्सिलोना में पहला क्रिकेट स्टेडियम बनेगा।" बार्सिलोना में काफी संख्या में भारतीय और पाकिस्तानी रहते है। यहां करीब 400 क्रिकेटर हैं जबकि 25 महिला और पुरूष टीमें हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।