1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के कारण न्यूजीलैंड टीम के दौरे खटाई में पड़े

कोरोना वायरस के कारण न्यूजीलैंड टीम के दौरे खटाई में पड़े

 Reported By: IANS
 Published : Apr 03, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 07:42 pm IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने इस महीने के आखिर में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली महिला क्रिकेट टीम का दौरा रद्द कर दिया है।

कोरोना वायरस के कारण...- India TV Hindi
कोरोना वायरस के कारण न्यूजीलैंड टीम के दौरे खटाई में पड़े Image Source : GETTY IMAGES

वेलिंगटन| न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने इस महीने के आखिर में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली महिला क्रिकेट टीम का दौरा रद्द कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जक्यूटिव डेविड व्हाइट ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने साथ ही कहा कि पुरुष टीम का आगामी नीदरलैंडस, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज का जून और जुलाई में प्रस्तावित दौरा भी खटाई में है।

न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 और तीन वनडे खेलने थे। उन्होंने कहा कि पुरुष टीम का बांग्लादेश और न्यूजीलैंड-ए का भारत दौरा भी मुश्किल लग रहा है। ये दौरे अगस्त में है।

व्हाइट ने कहा, " बड़ी तस्वीर और भयानक कोविड-19 महामारी को देखते हुए दुनिया भर में हमें न केवल अपने लोगों को बल्कि बड़े समुदाय को भी अच्छी तरह से देखने की जरूरत है। हमारा वर्तमान में ध्यान न्यूजीलैंड में क्रिकेट की भविष्य की स्थिरता सुनिश्चित करने पर है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल