1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 1st ODI: लैथम की सेंचुरी की मदद से NZ ने बांग्लादेश को 77 रनों से हराया

1st ODI: लैथम की सेंचुरी की मदद से NZ ने बांग्लादेश को 77 रनों से हराया

 Written By: IANS
 Published : Dec 26, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Dec 26, 2016 04:19 pm IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को 77 रनों से हरा दिया।

Tom Latham | Getty Images- India TV Hindi
Tom Latham | Getty Images

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को 77 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में 341 रन बनाए, जिसे बांग्लादेश की टीम सभी विकेट खोकर भी हासिल नहीं कर पाई।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम (137) ने शतकीय पारी खेली, वहीं कोलिन मुनरो ने 87 रनों का अहम योगदान दिया। टीम का पहला विकेट मार्टिन गुप्टिल (15) के रूप में गिरा। उन्हें मुस्ताफिजुर रहमान ने सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट करवाया। तस्किन अहमद ने लैथम का साथ देने आए कप्तान केन विलियमसन (31) का विकेट गिराकर मेजबान टीम को एक ओर झटका दिया। इसके बाद लैथम का साथ देने आए नील ब्रूम (22) और जेम्स नीशम (12) ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Colin Munro | Getty Images
Colin Munro | Getty Images

कोलिन मुनरो। (Getty Images)

लैथम के साथ मुनरो ने पांचवें विकेट के लिए 158 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला और 316 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर शाकिब ने मुनरो को तस्किन के अहमद के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। मुनरो ने अपनी पारी में खेली गई 61 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। लैथम के रूप में न्यूजीलैंड का छठा विकेट 323 के स्कोर पर गिरा। उन्हें मुस्ताफिजुर ने रहीम के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। लैथम ने अपनी पारी में 121 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। ल्यूक रोंची (5) के आउट होने के साथ ही न्यूजीलैंड टीम की पारी समाप्त हो गई। बांग्लादेश के लिए शाकिब ने 3 विकेट चटकाए, जबकि मुस्ताफिजुर और तस्किन को 2-2 विकेट हासिल हुए।

न्यूजीलैंड के 342 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 264 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। शाकिब (59) और मोसाद्देक हुसैन (नाबाद 50) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। मुश्फिकुर रहीम ने 42 रन बनाए। रहीम इस मैच में रिटायर्ड हर्ट हुए और अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। न्यूजीलैंड के लिए लोकी फग्र्यूसन, नीशन ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि टिम को 2 और मिशेल सेंटनर को एक सफलता हासिल हुई। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला नेल्सन में 29 दिसंबर को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल