1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत में होने वाले T20 विश्व कप में 20 खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है न्यूजीलैंड

भारत में होने वाले T20 विश्व कप में 20 खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है न्यूजीलैंड

 Reported By: IANS
 Published : Feb 20, 2021 03:12 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 03:12 pm IST

न्यूजीलैंड इस साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में 20 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है। 

भारत में होने वाले T20...- India TV Hindi
भारत में होने वाले T20 विश्व कप में 20 खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है न्यूजीलैंड Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड इस साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में 20 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है। इसमें कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक पदार्पण भी नहीं किया है। कोच गैरी स्टीड ने इसकी जानकारी दी है। अन्य टीमें आमतौर पर 15 खिलाड़ियों के साथ विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों में भाग लेती है।

IND vs ENG : तीसरे टेस्ट मैच के लिए पीटरसन ने बताई इंग्लैंड की संभावित 'Playing XI', किए ये बड़े बदलाव

स्टोव ने स्टफ डॉट को डॉट एनजेड से कहा, "इस समय कोविड जिस तरह से और जिस तरह से दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है, मुझे उम्मीद है कि टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी हो सकते हैं। मुझे लगता है कि यह उम्मीद करना यथार्थवादी है कि विश्व कप के लिए उन खिलाड़ियों का चयन किया जा सकता है, जो न्यूजीलैंड (टी 20) में नहीं खेले होंगे।"

IPL 2021 : किस मैदान पर और कहाँ खेला जा सकता है IPL का आगामी 14वां सीजन, सामने आया ये प्लान

न्यूजीलैंड को अब सोमवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। स्टीड ने कहा, " पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली दो सीरीज में ये टीमें हमसे अधिक रैंक की थी और हमने उनके खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। हमने कुछ अच्छे क्रिकेट खेले हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल