1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 42.50 लाख पाकिस्तानी रूपये देकर ही मैदान में लौट पाएंगे उमर अकमल, जानिए पूरा मामला

42.50 लाख पाकिस्तानी रूपये देकर ही मैदान में लौट पाएंगे उमर अकमल, जानिए पूरा मामला

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2021 03:47 pm IST,  Updated : Feb 26, 2021 03:48 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग में स्पाट फिक्सिंग की पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिये पिछले साल 20 फरवरी से सभी क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया था।

Umar Akmal- India TV Hindi
Umar Akmal Image Source : GETTY

कराची| पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल अपना क्रिकेट करियर फिर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि खेल पंचाट ने उनका निलंबन घटाकर 12 महीने कर दिया और उन पर भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के लिये 42.50 लाख पाकिस्तानी रूपये का जुर्माना लगाया। 

खेल पंचाट ने उमर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अपील पर अपने फैसले की घोषणा की। पहले उमर को पाकिस्तान सुपर लीग में स्पाट फिक्सिंग की पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिये पिछले साल 20 फरवरी से सभी क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया था। 

शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उमर अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में फिर से शामिल होने के लिये योग्य हो जायेंगे, बशर्तें वह जुर्माना जमा कर दें और बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम से जुड़ जायें। 

ये भी पढ़ें - विराट कोहली ने 2 दिन में खत्म हुए मैच को बताया विचित्र, पिच के बारे में कह दी ये बात

उमर पर पिछले साल अप्रैल में पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने तीन साल का प्रतिबंध लगाया था लेकिन उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील की और एक स्वतंत्र अधिनिर्णायक न्यायाधीश फाखिर मोहम्मद खोकर ने उनके प्रतिबंध को घटा दिया था। 

ये भी पढ़ें - IND v ENG : तीसरे टेस्ट में करारी हार के बाद जो रूट ने दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल