1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने 2 दिन में खत्म हुए मैच को बताया विचित्र, पिच के बारे में कह दी ये बात

विराट कोहली ने 2 दिन में खत्म हुए मैच को बताया विचित्र, पिच के बारे में कह दी ये बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2021 08:46 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 08:46 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इसको लेकर हैरान थे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि ये अजीब मैच था जो दो दिन में खत्म हो गया।  

Virat Kohli told the match that ended in 2 days is bizarre, said this thing about the pitch - India TV Hindi
Virat Kohli told the match that ended in 2 days is bizarre, said this thing about the pitch  Image Source : BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच मात्र दो दिन के अंदर खत्म हो गया। मैच के दूसरे दिन कुल 17 विकेट गिरे। इस टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से अक्षर और अश्विन ने मिलकर जहां 18 विकेट लिए, वहीं इंग्लैंड के लिए जैक लीच और जो रूट ने 9 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें - IND v ENG : तीसरे टेस्ट में करारी हार के बाद जो रूट ने दिया बड़ा बयान

मैच के दौरान कई बार पिच पर सवाल उठे क्योंकि इसमें असमतल उछाल भी था और गेंद अधिक घूम भी रही थी। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इसको लेकर हैरान थे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि ये अजीब मैच था जो दो दिन में खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने को अश्विन ने बताया सुखद अनुभव, जीत के बारे में कही ये बात

मैच के बाद कोहली ने कहा "सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाजी की गुणवत्ता मानकों तक थी। एक समय हमारा स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन था, लेकिन उसके बाद हम 150 रन के अंदर ऑलआउट हो गए। इस पिच पर कुछ ही गेंदें ही घूम रही थी और पहली इनिंग में विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार थी। यह काफी अजीब है कि 30 में से 21 विकेट सीधी गेंदों पर गिरे। टेस्ट क्रिकेट में आपको अपने डिफेंस पर काफी विश्वास रखना होता है।"

ये भी पढ़ें - IND v ENG : टेस्ट में 22वीं बार दो दिन में खत्म हुआ मैच, 13 मौकों पर इंग्लैंड रहा शामिल

उल्लेखनयी है,  इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 112 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 145 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की लाजवाब गेंदबाजी से भारत ने इंग्लिश टीम को दूसरी इनिंग में 81 रन पर ढेर किया और मेहमान टीम ने भारत के सामने 49 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने इसे बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। रोहित ने 25 और गिल ने 15 रन की नाबाद पारी खेली। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 मार्च से इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल