1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली की बेटी का हुआ देहांत, आनन-फानन में इंग्लैंड छोड़ हुए अमेरिका रवाना

पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली की बेटी का हुआ देहांत, आनन-फानन में इंग्लैंड छोड़ हुए अमेरिका रवाना

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2019 12:22 pm IST,  Updated : May 20, 2019 12:22 pm IST

आसिफ पाकिस्तान की विश्व कप टीम के प्रारंभिक सदस्यों में नहीं है हालांकि अंतिम 15 की घोषणा के लिये 23 मई तक का समय है। 

हसन अली- India TV Hindi
हसन अली, बल्लेबाज पाकिस्तान  Image Source : GETTY IMAGE

लीड्स। पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली की बेटी का अमेरिका में कैंसर के इलाज के दौरान निधन हो गया जिसकी वजह से वह इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़कर जायेंगे। 

पाकिस्तान सुपर लीग में आसिफ की टीम इस्लामाबाद युनाइटेड के बयान के अनुसार ,‘‘आईएसएलयू परिवार की संवेदनायें आसिफ के साथ है जिसने अपनी बेटी खो दी है। आसिफ काफी मजबूत है और हम सभी के लिये प्रेरणा है।’’ 

आसिफ ने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में दो अर्धशतक जमाये हैं। वह पाकिस्तान की विश्व कप टीम के प्रारंभिक सदस्यों में नहीं है हालांकि अंतिम 15 की घोषणा के लिये 23 मई तक का समय है। 

वही दूसरी तरफ पाकिस्तान को भी इंग्लैंड के हाथों पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुलने के बाद अगले चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। जो कि उसकी विश्वकप से ठीक 10 दिन पहले की तैयारियों पर कई सवाल खड़ा करता है। 

बता दें कि 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप 2019 में भारत का पाकिस्तान से 14 जून को मुकाबला खेला जाना है।  जिस पर फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। ऐसे में उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली इस सदमे के बाद जल्द से जल्द खुद को उबार कर मैदान में दमदार वापसी करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल