1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी: प्रधान के 'छक्के' की बदौलत ओडिशा ने मेजबान हरियाणा को 90 रन पर किया ढेर

रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी: प्रधान के 'छक्के' की बदौलत ओडिशा ने मेजबान हरियाणा को 90 रन पर किया ढेर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 12, 2020 09:17 am IST,  Updated : Jan 12, 2020 09:17 am IST

तेज गेंदबाज सूर्यकांत प्रधान के बेहतरीन छह विकेटों के दम पर ओडिशा ने यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 के एलीट ग्रुप-सी मैच के पहले दिन शनिवार को मेजबान हरियाणा को मात्र 90 रन पर ढेर कर दिया। 

रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी:...- India TV Hindi
रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी: प्रधान के 'छक्के' की बदौलत ओडिशा ने मेजबान हरियाणा को 90 रन पर किया ढेर Image Source : INDIA TV

रोहतक| तेज गेंदबाज सूर्यकांत प्रधान के बेहतरीन छह विकेटों के दम पर ओडिशा ने यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 के एलीट ग्रुप-सी मैच के पहले दिन शनिवार को मेजबान हरियाणा को मात्र 90 रन पर ढेर कर दिया। ओडिशा ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 141 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 51 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। टीम के बिप्लव सामंत्रे 97 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 45 और सुजीत लेंका 68 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

उनके अलावा देबाशीष सामंत्रे ने पांच, शंतानु मिश्रा ने 17, कप्तान सुभरांशु सेनापति ने 12, गोविंद पोद्दार ने दो और राजेश धुपेर ने 24 रन बनाए। हरियाणा की ओर से कप्तान हर्षल पटेल ने दो और आशीष हुड्डा, अजीत चहल तथा टिनु कुंडु ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, हरियाणा की टीम प्रधान की घातक गेंदबाजी के आगे 90 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए ओपनर शुभम रोहिल्ला ने सर्वाधिक 20, प्रमोद चंडिला ने 16, टिनु कुंडु ने नाबाद 15 आशीष हुड्डा ने 12 और अंकित कुमार ने 10 रन बनाए। ओडिशा के लिए प्रधान के छह विकेटों के अलावा राजेश मोहंती ने दो और बसंत मोहंती तथा पप्पु रॉय ने एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल