1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इसलिए किया श्रीनिवासन ने कोहली के कप्तान बनने का विरोध

इसलिए किया श्रीनिवासन ने कोहली के कप्तान बनने का विरोध

 Written By: Feeroz Shaani
 Published : Jun 12, 2015 01:04 pm IST,  Updated : Jun 12, 2015 02:27 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व चयनकर्ता राजा वेंकट का यह कहना कि  तत्कालीन बोर्ड प्रमुख एन. श्रीनिवासन के विरोध की वजह से ही विराट कोहली वन डे टीम के कप्तान नहीं बन

Team India

विराट के नेतृत्व में भारत बांग्लादेश में एक टेस्ट खेल रही है। ग़़ौर करने वाली बात है कि विराट के पूरी तरह कप्तान (धोनी के अचानक सन्यास लेने की वजह से आस्ट्रेलिया दौरे पर विराट को कप्तान बनाया गया था) बनते ही न सिर्फ हरभजन सिंह की वापसी हो गई बल्कि अश्विन का एकक्षत्र राज डगमाता सा दिखता है। अश्विन धोनी के सबसे भरोसेमंद स्पिन बॉलर रहे हैं। अगर बारिश की लुकाछुपी के बीच चल रहे टेस्ट में हरभजन ने कुछ विकेट चटका दिए तो क्या पता अश्विन का सितारा भी डूब जाए।

Ashwin

दरअसल घोनी का बीच दौरे में अचानक टेस्ट को विदा कह देना बिलावजह नहीं था। टेस्ट कप्तान के रुप में उनका रिकार्ड काफी ख़राब रहा था और अगर उन्होंने कप्तानी जारी रखी होती और टेस्ट परिणाम (विदेश में) वही रहते तो न सिर्फ उन्हें टेस्ट बल्कि वन डे से भी हाथ धोना पड़ सकता था जो ज़ाहिर है श्रीनिवासन अपने निजी हितों को देखते हुए कभी नहीं चाहते। इस तरह धोनी ने टेस्ट से सन्यास लेकर अपना अंतरराट्रीय करिअर दो-तीन साल आगे बढ़ा लिया जो उनके और श्रीनिवासन के हित में था।

 

 

 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल