1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेंगलुरू टेस्ट, डे2, स्टंप: आस्ट्रेलिया ने 48 रन की बढ़त के साथ ख़त्म किया दिन का खेल

बेंगलुरू टेस्ट, डे2, स्टंप: आस्ट्रेलिया ने 48 रन की बढ़त के साथ ख़त्म किया दिन का खेल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 05, 2017 04:59 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 09:33 pm IST

बेंगलुरु: मैट रेनशॉ (60) और शॉन मार्श(66) की शानदार बैटिंग की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक 6 विकेट खोकर 237 रन बना

Mitchell Starc,Matthew Wade- India TV Hindi
Mitchell Starc,Matthew Wade

बेंगलुरु: मैट रेनशॉ (60) और शॉन मार्श(66) की शानदार बैटिंग की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक 6 विकेट खोकर 237 रन बना लिए और इस तरह उसे 48 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए। ईशांत, उमेश और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

भारत ने जहां आज पहले और दूसरे सैशन में कसी हुई गेंदबाज़ी कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों पर अंकुश लगाकर रखा लेकिन चायकाल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक विकेट खोकर 64 रन जोड़े और मैच पर अपनी पकड़ कुछ हद तक मज़बूत कर ली है।

आस्ट्रेलिया ने पहले सेशन में दो, दूसरे में तीन और तीसरे में एक विकेट खोया।

तीसरे सेशन में मार्श ने वेड के साथ छठे विकेट के लिए 57 रनों की अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 220 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर उमेश यादव ने उन्हें करुण नायर के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।

मार्श ने 197 गेंदों में चार चौके लगाए। इसके बाद वेड और स्टॉर्क ने कोई और विकेट न गंवाते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक टीम का स्कोर 237 तक पहुंचाया।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने भोजनकाल तक दो विकेट खोकर 80 रन बनाए थे। दिन के दूसरे सत्र में टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे रेनशॉ और शॉन ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़कर स्कोर 134 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर रवींद्र जड़ेजा ने रिद्धिमान साहा के हाथों रेनशॉ को कैच आउट कर पवेलियन भेजा।

रेनशॉ ने अपनी पारी में खेली गईं 196 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद शॉन के साथ पीटर हैंड्सकॉम्ब (16) ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26 रन ही जोड़े थे कि जड़ेजा ने रविचंद्रन अश्विन के हाथों हैंड्सकॉम्ब को कैच आउट करा आस्ट्रेलिया को एक और झटका दिया। 

हैंड्सकॉम्ब के बाद शॉन का साथ देने आए मिशेल मार्श को ईशांत शर्मा ने खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया और 80वें ओवर की आखिरी गेंद पर पगबाधा आउट कर टीम का पांचवां विकेट गिराया। इसके साथ ही चायकाल की घोषणा हुई। 

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने भोजनकाल तक डेविड वार्नर (33) और स्टीव स्मिथ (8) के रूप में अपने दो विकेट गंवाए थे।

भारत के लिए जड़ेजा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। अश्विन, उमेश और ईशांत को एक-एक सफलता मिली। 

भारतीय टीम के लिए पहली पारी में लोकेश राहुल (90) के बाद करुण नायर (26) का योगदान सर्वाधिक है। भारत के निचले क्रम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

चार मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल