1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स ने अप्रैल-मई में बुमराह को हनीमून पर मालदीव जाने की दी सलाह

राजस्थान रॉयल्स ने अप्रैल-मई में बुमराह को हनीमून पर मालदीव जाने की दी सलाह

 Reported By: IANS
 Published : Mar 16, 2021 05:03 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 05:03 pm IST

राजस्थान रॉयल्स ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शादी की बधाई देने के दौरान मजेदार सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अप्रैल-मई में हनीमून के लिए मालदीव जाना चाहिए। 

राजस्थान रॉयल्स ने...- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स ने अप्रैल-मई में बुमराह को हनीमून पर मालदीव जाने की दी सलाह Image Source : JASPRIT BUMRAH

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शादी की बधाई देने के दौरान मजेदार सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अप्रैल-मई में हनीमून के लिए मालदीव जाना चाहिए। बुमराह सोमवार को टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ परिणय सूत्र में बंधे। उन्हें कई क्रिकेटरों ने बधाई दी थी। लेकिन राजस्थान ने बुमराह को मजेदार अंदाज में बधाई देते हुए हनीमून पर मालदीव जाने की सलाह दे डाली।

सचिन तेंदुलकर ने कुछ इस अंदाज में मनाई 100 शतक की 9वीं सालगिरह

उल्लेखनीय है कि अप्रैल-मई में आईपीएल 2021 का आयोजन होना है। बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। राजस्थान ने ट्वीट कर कहा, "बधाई हो बुमराह। हमने सुना है कि अप्रैल-मई में मालदीव जाना काफी अच्छा रहता है।"

IND vs ENG : वनडे सीरीज में हो सकती है शॉ-पडिक्कल की अनदेखी, इन नए चहरों को मिल सकती है जगह

बुमराह की शादी काफी सरल तरीके से हुई थी और उसमें सीमित संख्या में लोग शामिल हुए थे। बुमराह के एक करीबी ने बताया था कि शादी में 50 लोग शामिल हुए थे, जिसमें दोनों परिवार के सदस्य और रिश्तेदार थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल