1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न अब इस टीम के बने नए कोच

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न अब इस टीम के बने नए कोच

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2019 08:52 am IST,  Updated : Aug 10, 2019 08:52 am IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को लॉडर्स स्थिति लंदन की टीम का कोच नियुक्त किया गया जो अगले साल द हंडरेड टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न अब इस टीम के बने नए कोच Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को लॉडर्स स्थिति लंदन की टीम का कोच नियुक्त किया गया जो अगले साल द हंडरेड टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन में वार्न राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और कोच दोनों थे। उस सीजन राजस्थान आईपील का खिताब जीतने में सफल रही थी।

वार्न ने कहा, "मैं द हंडरेड टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली लॉडर्स स्थिति लंदन टीम का कोच बन गर्व और सम्मान महसूस कर रहा हूं। नए तरह के टूर्नामेंट में आज के खिलाड़ियों के साथ काम करने का मैं लुत्फ उठाऊंगा। मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं।"

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 708 विकेट लेने वाले वार्न ने कहा, "यह टूर्नामेंट कुछ हीरो पैदा करेगा और उम्मीद है कि वह आने वाले कल में विश्व कप में इंग्लैंड तथा बाकी देशों के लिए अच्छा करेंगे।"

वहीं ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कोच लीसा केघटले लॉडर्स स्थिति लंदन की महिला टीम की कोच नियुक्त की गई हैं। इस पर लीसा ने कहा, "द हंडरेड की पहली महिला कोच बनना गर्व की बात है। यह टूर्नामेंट पूरे विश्व की बेहतरीन महिला खिलाड़ियों को सामने लेकर आएगा।" द हंडरेड ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें 100 गेंदों की एक पारी होगी। इसकी शुरुआत अगले साल जुलाई से हो रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल