1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत नहीं बल्कि मनीष पांडे को धोनी का बेहतर विकल्प मानते हैं शोएब अख्तर

ऋषभ पंत नहीं बल्कि मनीष पांडे को धोनी का बेहतर विकल्प मानते हैं शोएब अख्तर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2020 07:18 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 07:18 pm IST

धोनी ने अपना आखिरी वनडे विश्व कप-2019 में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उनको हाल ही में बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली थी।

Shoaib Akhtar- India TV Hindi
Shoaib Akhtar Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब अख्तर को लगता है कि मनीष पांडे के रूप में भारत को सीमित ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प मिल गया है। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "हिन्दुस्तान को आखिर धोनी का रिप्लेसमेंट मिल गया।"

अख्तर का यह बयान भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद आया है।

अख्तर ने कहा, "भारत को आखिर धोनी का विकल्प मिल गया। उनके पास मनीष पांडे के रूप में सबसे उचित खिलाड़ी मौजूद है। श्रेयस अय्यर भी पूर्ण खिलाड़ी लग रहे हैं और इससे भारतीय बल्लेबाजी को गहराई मिल रही है।"

धोनी ने अपना आखिरी वनडे विश्व कप-2019 में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उनको हाल ही में बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली थी।

अख्तर ने कहा, "इन खिलाड़ियों ने काफी आईपीएल खेला है। वे जानते हैं कि दबाव से कैसे निपटा जाता है। वह बड़े नामों की चिंता नहीं करते हैं और इसलिए अहम पारी खेलते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल