1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के गिरते स्तर को देख दिग्गज मार्क बाउचर ने कही ये बड़ी बात

साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के गिरते स्तर को देख दिग्गज मार्क बाउचर ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 07, 2019 07:22 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 07:22 pm IST

स्पोर्ट24 ने बाउचर के हवाल से लिखा, "इस समय काफी लोग यह कह रहे हैं कि हम दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की वास्तविक स्थिति का गला घोंट रहे हैं।"  

Mark Boucher- India TV Hindi
Mark Boucher Image Source : GETTY IMAGES

जोहान्सबर्ग। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का मानना है कि इस समय दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट काफी खराब हालत में है। विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका को हाल में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा थाc

बाउचर इस समय मौजूदा मांजसी सुपर लीग (एमएसएल) में श्वाने स्पाटंस के कोच हैं।

स्पोर्ट24 ने बाउचर के हवाल से लिखा, "इस समय काफी लोग यह कह रहे हैं कि हम दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की वास्तविक स्थिति का गला घोंट रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने खुद को एक खराब स्थिति में पहुंचा दिया है। वहां कुछ अच्छे लोग हैं और मुझे उम्मीद है कि वे चीजों को बदलने की कोशिश करेंगे।"

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि एमएसएल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की समस्या का समाधान नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, "इस टूर्नामेंट को अच्छा समर्थन मिलेगा, जैसा कि पिछले साल मिला था। लेकिन हमें इस टूर्नामेंट पर ज्यादा जोर देने से सतर्क रहना होगा। यहां कुछ बड़ी समस्याएं हैं, जिसे सुलझाने की जरूरत है।"

बाउचर ने कहा, "हमारी क्रिकेट के बारे में इस तरह की बातें पढ़ना, देखना और सुनना बहुत दुख की बात है। यह बहुत नकारात्मक है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।