जोहांसबर्ग| क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए 21 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। पाकिस्तान में उसे दो टेस्ट और तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं। इस सीरीज की शुरुआत 26 जनवरी से होगी और इसके लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम शुक्रवार को कराची रवाना हो गई।
Ind vs Aus : रहाणे ने जब टपकाया लाबुशेन का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई लताड़, देखें Video
सीएसए ने कहा है कि पाकिस्तान जाने से पहले टीम के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट हुआ है।सीरीज के तहत पहला टेस्ट 26 से 30 जनवरी के बीच कराची में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 4 से 8 फरवरी तकरावलपिंडी में होगा। इसके बाद 11,13, और 14 फरवरी को तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच लाहौर में होंगे।
साउथ अफ्रीका टीम इस प्रकार है : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), तेम्बा बायुमा, एइडन मार्कराम, फाफ दू प्लेसिस, डीन एल्गर, कगीसो रबाडा, ड्वायन प्रीटोरियस, केशव महाराज, लुंगी नगीदी, रासी वान डेर दुसेन, एनरिच नोट्र्जे, वियान मुल्डर, लुठो सिम्पाला, बुरान हेंडरिक्स, केल वेरेन, सारेल इर्वे, कीगन पीटरसन, तबरेज सम्सी, जॉर्ज लिंडे, डेरन डुपवेलियन और मार्को जनसन।