1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज

 Reported By: IANS
 Published : Dec 25, 2018 06:44 pm IST,  Updated : Dec 25, 2018 08:22 pm IST

अब्बास के कंधे में चोट है और इसी वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे।

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज- India TV Hindi
पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज Image Source : AP

सेंचुरियन। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास बुधवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने संवाददाता सम्मेलन में इस बात की पुष्टि की। अब्बास के कंधे में चोट है और इसी वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने सरफराज के हवाले से लिखा है, "अब्बास पहले टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं। उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट हो जाएंगे। दूसरे मैच में शादाब खान भी दूसरे मैच में वापसी करेंगे। पहले टेस्ट मैच के लिए हालांकि फखर जमां फिट हैं।"

अब्बास के न रहने का मतलब है कि पाकिस्तान के पास मोहम्मद आमिर, हसन अली और शाहीन अफरीदी के रूप में तीन तेज गेंदबाजों के विकल्प हैं। इनके अलावा उसके पास फहीम अशरफ के रूप में ऑलराउंडर भी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल