1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ को लगा दोहरा झटका, भारत से सीरीज हारने के बाद अब IPL से आई बुरी खबर

स्टीव स्मिथ को लगा दोहरा झटका, भारत से सीरीज हारने के बाद अब IPL से आई बुरी खबर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2021 05:08 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 05:08 pm IST

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को आगमी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है। स्मिथ के लिए यह दौहरा झटका है।

Steve Smith gets double whammy, now bad news from IPL after losing series to India- India TV Hindi
Steve Smith gets double whammy, now bad news from IPL after losing series to India Image Source : BCCI

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को आगमी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है। स्मिथ के लिए यह दौहरा झटका है। हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से धूल चटाई थी। ऐसे में यह खबर उनके लिए किसी बड़ी झटके से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें - IPL 2021 : CSK ने इस खिलाड़ी को किया रिटेन, धोनी के बारे में लिया ये बड़ा फैसला

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने उनको रिलीज कर दिया है तो आईपीएल 2021 में कोई नया कप्तान राजस्थान की अगुवाई करता हुआ दिखाई देगा।

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था। प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहकर उन्होंने सीजन का अंत किया था। माना रहा है कि राजस्थान की टीम स्मिथ की कप्तानी से खुश नहीं थी जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें - IPL 2021 : CSK को रिटेन करने चाहिए ये खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने दी धोनी को सलाह

बात उनकी बल्लेबाजी की करें तो पिछले सीजन में उन्होंने खेले 14 मुकाबलों में 131 के स्ट्राइकरेट से 311 रन बनाए थे। इस दौरान स्मिथ ने तीन अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।

अब देखना होगा कि आगमी सीजन की नीलामी में कौन सी टीम उनके लिए बोली लगाती है।

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हेनरिक क्लासेन बने साउथ अफ्रीका के कप्तान

आईपीएल की सभी टीमों के पास अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने की सूची बनाने का आज आखिरी दिन है। हाल ही में खबर आई है कि सीएसके ने मिस्टर आईपीएल नाम से मशहूर सुरेश रैना और महेंद सिंह धोनी को रिटेन कर लिया है, वहीं धोनी आईपीएल 2021 में भी इस टीम के कप्तान होंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स का भी पिछला सीजन काफी खराब रहा था। सीजन का अंत अंकतालीका में उन्होंने नंबर 7 पर रहते हुए किया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब चेन्नई ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई ना किया हो। अब देखना होगा कि आगमी सीजन में उनकी क्या रणनीति रहती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल