1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 विश्व कप टीम में चुने जाने के बावजूद अश्विन को लेकर चिंतित हैं सुनील गावस्कर

टी-20 विश्व कप टीम में चुने जाने के बावजूद अश्विन को लेकर चिंतित हैं सुनील गावस्कर

 Edited By: IANS
 Published : Sep 16, 2021 01:15 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 01:15 pm IST

अश्विन की चार साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए टी20 मैच खेला था।  

Sunil Gavaskar, Ashwin, T20 World Cup, India, cricket, Sports - India TV Hindi
Ravichandran Ashwin  Image Source : GETTY

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आगामी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना गया है लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को संशय है कि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिलेगा या नहीं। 

अश्विन की चार साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए टी20 मैच खेला था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल

गावस्कर ने स्पोटर्स तक से बात करते हुए कहा कि अश्विन का चयन चयनकतार्ओं के जरिए हाल ही में समाप्त हुई इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान प्लेइंग इलेवन में उनकी अनुपस्थिति को देखते हुए 'सांत्वना' कप' जैसी है।

उन्होंने कहा, "अश्विन की वापसी अच्छी चीज है लेकिन हमें देखना होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं। आपने उन्हें 15 खिलाड़ियों में जगह दी है जो सही है। अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम में लिया गया था लेकिन एकादश में मौका नहीं मिला था।"

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : नेट प्रैक्टिस में अपनी गेंदबाजी से खुश हैं चहल, सीजन-14 के दूसरे चरण के लिए हैं तैयार

गावस्कर ने कहा, "इंग्लैंड में निराशा के बाद अश्विन को सांत्वना कप दिया गया है। क्या वह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे, यह सिर्फ समय बताएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल