1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Syed Mushtaq Ali Trophy: पंजाब के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने दिलाई धोनी की याद

Syed Mushtaq Ali Trophy: पंजाब के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने दिलाई धोनी की याद

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 27, 2019 11:57 pm IST,  Updated : Nov 27, 2019 11:57 pm IST

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने हैलीकॉप्टर शॉट खेलकर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह की याद दिला दी।

Syed Mushtaq Ali Trophy, Shreyas Iyer, MS Dhoni, Dhoni, Shreyas Iyer vs Dhoni, helicopter shot, Dhon- India TV Hindi
Shreyas Iyer Image Source : TWITTER

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में कप्तान सुर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर की विस्फोटक बल्लेबाजी से मुंबई ने पंजाब को 22 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुबंई की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम के लिए सुर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में धमाकेदार 80 रनों की पारी खेली। सुर्यकुमार के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए। 

श्रेयस ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी याद दिला दी।

दरअसल मुंबई की पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस ने धोनी का ट्रेडमार्क 'हैलिकॉप्टर' शॉट खेला। श्रेयस ने जिस तरह से यह शॉट लगाया उसे देखते ही यह पता चला गया कि गेंद सीधे मैदान के बाहर जाएगी। श्रेयस के इस शॉट को देखकर दर्शक भी खुशी से झूम उठे।

इस अहम मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और आदित्य तरे ने तेज शुरुआत की।  पृथ्वी जहां 50 रन बनाकर आउट वहीं आदित्य ने 21 रनों की पारी खेली। इसके बाद सुर्यकुमार और श्रेयस ने रनगति को रुकने नहीं दिया पंजाब के सामने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 244 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। शुभमन गिल ने 38 गेंद 78 रनों की पारी खेली जबकि अभिषेक ने 47 रन बनाए। 

इसके बाद गुरकीरत सिंह ने भी अपना दम दिखाया और 40 रनों का योगदान दिया लेकिन इसके बाद और कोई भी बल्लेबाज लय में नजर नहीं आए और पंजाब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन ही बना पाई।  

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल