1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के नंबर-1 बनने पर कोच रवि शास्त्री ने किया दिल को छू लेने वाला ट्वीट

टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के नंबर-1 बनने पर कोच रवि शास्त्री ने किया दिल को छू लेने वाला ट्वीट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 14, 2021 09:52 am IST,  Updated : May 14, 2021 09:52 am IST

टेस्ट रैंकिंग को देखकर टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक ट्वीट कर खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की और आगे भी बेहतर खेल दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Team India, Virat Kohli, Ravi Shastri, Test No.1- India TV Hindi
Team india Image Source : TWITTER/RAVI SHASTRI

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले दो सालों से टेस्ट फॉर्मेट में दमदार खेल का प्रदर्शन करते आ रही है। यही कारण है आईसीसी  ने जब अपने सालाना टेस्ट रैंकिंग को प्रकाशित किया तो टीम इंडिया इसमें पहले स्थान पर विराजमान है। टीम इंडिया के इस लगातार बेहतरीन अच्छे प्रदर्शन का ही नतीजा है की वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून के बीच इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर दिया अपना फिटनेस अपडेट, इस तरह से कर रहे हैं वर्कआउट

ऐसे में इस टेस्ट रैंकिंग को देखकर टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक ट्वीट कर खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की और आगे भी बेहतर खेल दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया।

शास्त्री ने ट्वीट कर लिखा, ''इस भारतीय टीम ने नंबर-1 टीम बनने के लिए दृढ़ संकल्प और अटूट फोकस दिखाया है। यह कुछ ऐसा है, जो लड़कों ने ईमानदारी से कमाया है। बीच में ही नियम बदले, लेकिन टीम ने हर बाधाओं को पार किया। मेरे लड़कों ने मुश्किल समय में कड़ा क्रिकेट खेला। इस बिंदास क्रिकेटरों पर मुझे बहुत ज्यादा गर्व है।''

https://twitter.com/RaviShastriOfc/status/1392895798774362113

यह भी पढ़ें- इटालियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल और जोकोविच

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने अपने पिछले दो टेस्ट सीरीज में दो बड़ी टीमों को धूल चटाया है। सबसे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से पटखनी दी थी। हैरानी की बात यह है की इस सीरीज में विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए थे।

टीम ने मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों के दमदार खेल से ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचा।

इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी भारत ने 3-1 से जीतने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाया। यही कारण है की आईसीसी के टेस्ट रैंकिंग में भारत नंबर एक पर बरकरार है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल