1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: पाकिस्तानी के बाद अब मिला 'बंगलादेशी बुमराह', हुबहू जसप्रीत बुमराह की करता है नकल

Video: पाकिस्तानी के बाद अब मिला 'बंगलादेशी बुमराह', हुबहू जसप्रीत बुमराह की करता है नकल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 29, 2019 06:42 am IST,  Updated : Aug 29, 2019 06:45 am IST

इससे पहले बुमराह के एक्शन को कॉपी करते हुए पाकिस्तान में भी एक पांच साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Jasprit Bumrah, Bowler Team India- India TV Hindi
Jasprit Bumrah, Bowler Team India Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के उभरते हुए गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में क्रिकेट फैंस है। बेहद ही कम समय में दिन दूनी रात चौगुनी सफलता के चलते बुमराह के एक्शन की कॉपी करते हुए कई छोटे बच्चे या फैंस नजर आ जाते हैं। इसी कड़ी में अब एक बांग्लादेशी बुमराह मिला है। जिसका एक्शन हुबहू जसप्रीत बुमराह से मिलता है।

हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी विश्व कप के दौरान एक दादी मां का वीडियो वायरल हुआ था, जो जस्सी के एक्शन की नकल करते नजर आ रही थीं। जिसके बाद अब एक बंगलादेशी लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उसे 'बांग्लादेशी बुमराह' बुला रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले बुमराह के एक्शन को कॉपी करते हुए पाकिस्तान में भी एक पांच साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो जसप्रीत के एक्शन की नकल कर रहा था। जिस पर बुमराह ने भी प्रतिक्रिया दी थी। 

बता दें कि वन-डे क्रिकेट के नंबर एक गेंदबाज बुमराह मंगलवार को ही टेस्ट रैंकिग में 7वें नंबर पर पहुंचे। मौजूदा टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे पर भी उनकी गेंदबाजी का पैना पन जारी  है। इतना ही नहीं हाल ही में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह एशियाई गेंदबाज बने।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल