1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : अश्विन के मुताबिक टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ योद्धा की तरह लड़ रही है

IND v AUS : अश्विन के मुताबिक टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ योद्धा की तरह लड़ रही है

 Reported By: IANS
 Published : Jan 10, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 06:30 pm IST

चोटों और नस्लीय टिप्पणियों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को करीब लाया है और टीम मैदान पर एक योद्धा की तरह लड़ रही है, यह कहना है टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का।

IND v AUS : अश्विन के मुताबिक...- India TV Hindi
IND v AUS : अश्विन के मुताबिक टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ योद्धा की तरह लड़ रही है Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| चोटों और नस्लीय टिप्पणियों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को करीब लाया है और टीम मैदान पर एक योद्धा की तरह लड़ रही है, यह कहना है टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत के ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए हैं। वहीं टीम को नस्लीय टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

Ind vs Aus : नस्लीय भेदभाव पर सिराज के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, स्टैंड से 6 फैन्स को हटाया गया

चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने के बाद अश्विन ने कहा, "मुझे निजी तौर पर लगता है कि जो भी हमारे सामने स्थिति आ रही है, हमने उसका सामना योद्धा की तरह किया और हम कल भी लड़ाई जारी रखेंगे।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब विपदा आती है, टीम एक साथ होती है। एडिलेड टेस्ट के बाद हम एक साथ थे और हमने बात की। उस मैच के बाद हम काफी करीब आ गए और हमने एमसीजी में परिणाम देखा। हम काफी सकारात्मक लग रहे थे।"

Ind vs Aus : नस्लीय भेदभाव से परेशान मोहम्मद सिराज ने रुकवाया मैच, स्टेडियम में पहुंची पुलिस

अश्विन ने इस बात की पुष्टि की है कि पंत पांचवें दिन बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, "पंत बल्लेबाजी करेंगे। चोट काफी गंभीर थी और उन्हें काफी दर्द हो रहा था कोहनी काफी नाजुक जगह है.. लेकिन आप जानते हैं कि जडेजा को जैसी चोट लगी, ऐसी चीजें होती हैं और यह आपको पीछे धकेल देती हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल