1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा को लेकर विराट फिर हुए ट्रोल, फोटो देख लोगों ने पूछा 'कहां है हिटमैन'

रोहित शर्मा को लेकर विराट फिर हुए ट्रोल, फोटो देख लोगों ने पूछा 'कहां है हिटमैन'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 02, 2019 11:40 am IST,  Updated : Aug 02, 2019 11:40 am IST

अमेरिका में वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : VIRAT KOHLI INSTAGRAM

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा। जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर भी लोगों ने सवालियां निशान खड़ें किए। उनकी कप्तानी, बल्लेबाजी और साथ ही साथ रोहित शर्मा से अनबन की बातों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर तूल पकड़ा। इसी कड़ी में एक बार फिर विराट कोहली ने गलती से एक ऐसा कदम उठाया, जिसके बाद उन्हें फिर से रोहित शर्मा को लेकर ट्रोल होना पड़ रहा है।

जी हाँ अमेरिका में वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनके साथ टीम इंडिया के कई खिलाड़ी एक-दूसरे के कंधे में हाथ रखे मिशन वेस्टइंडीज को फतह करने के लिए खड़ें हुए हैं। जिस पर कोहली ने लिखा है 'टीम का दल' मगर इस तस्वीर में फैंस को रोहित शर्मा कही नजर नहीं आए। जिसके बाद लोगों ने कोहली की इस तस्वीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनसे रोहित शर्मा कहा हैं? इस बारें में सवाल करने लगे।

Team India
Image Source : VIRAT KOHLI INSTAGRAMTeam India

Team India
Image Source : VIRAT KOHLI INSTAGRAMTeam India

Team India
Image Source : VIRAT KOHLI INSTAGRAMTeam India

आपको बता दें की विराट कोहली और रोहित शर्मा की दोस्ती को लेकर टीम मैनेजमेंट से खुद कप्तान कोहली अफवाहों को नकार चुके हैं। विश्व कप के बाद जहां गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने प्रेस वार्ता में कोहली और रोहित को अच्छा दोस्त बताया था। वहीं, वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले मुंबई में हुई प्रेसवार्ता में खुद कप्तान कोहली ने अपनी और रोहित के बीच फ़ैल रही बातों को महज एक अफवाह करार दिया था।

गौरतलब है की टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर 3-3 टी20, वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। जिसकी शुरुआत 3 अह्स्त यानी कल अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाले पहले टी20 मैच से होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल