1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धमकी के बाद भारतीय टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई, भारतीय उच्चायोग ने एंटीगा सरकार को किया सूचित

धमकी के बाद भारतीय टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई, भारतीय उच्चायोग ने एंटीगा सरकार को किया सूचित

 Reported By: IANS
 Published : Aug 18, 2019 11:47 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 11:47 pm IST

इससे पहले, ऐसी खबरें आ रही थी कि टीम पर हमला होने की धमकी मिली है। यह धमकी सीधे भारतीय टीम को न मिलकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मिली है।

धमकी के बाद भारतीय टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई, भारतीय उच्चायोग ने एंटीगा सरकार को किया सूचित - India TV Hindi
धमकी के बाद भारतीय टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई, भारतीय उच्चायोग ने एंटीगा सरकार को किया सूचित  Image Source : @BCCI/TWITTER

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम को फर्जी धमकी मिलने के बाद पूरी टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को फर्जी खबर मिली थी कि वेस्टइंडीज दौरे पर टीम को खतरा है। 

बीसीसीआई के सीनियर कार्यकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि फर्जी धमकी मिलने की खबर मिली थी, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराया गया है। 

उन्होंने कहा, "यह एक फर्जी था और सभी चीजें सही है। भारतीय टीम को एक अतिरिक्त वाहन चालक मुहैया कराया गया है। साथ ही भारतीय उच्चायोग ने एहतियात के तौर पर एंटीगा सरकार को भी सूचित कर दिया है।" 

इससे पहले, ऐसी खबरें आ रही थी कि टीम पर हमला होने की धमकी मिली है। यह धमकी सीधे भारतीय टीम को न मिलकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मिली है। खबरों के अनुसार, पीसीबी को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें भारतीय टीम के ऊपर हमला होने की आशंका जताई गई है। 

पीसीबी ने इस ईमेल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भेजा है। बीसीसीआई ने इसकी सूचना गृह मंत्रालय को दे दी है। 

हालांकि, आईसीसी और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह की खबर को अफवाह बताया। बीसीसीआई ने भी इन खबरों का खंडन किया है। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम को कोई खतरा नहीं है। 

वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम तीन अगस्त को गई और तीन सिंतबर तक रहेगी। भारतीय टीम पहले ही टी-20 और वनडे सीरीज जीत चुकी है। दोनों टीमों के बीच 22 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल