1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरलैंड खिलाड़ी जोश लिटिल के खाते में जुड़े डीमेरिट अंक, की थी ये हरकत

आयरलैंड खिलाड़ी जोश लिटिल के खाते में जुड़े डीमेरिट अंक, की थी ये हरकत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 03, 2020 01:09 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 01:09 pm IST

आयरलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है।

joshua little- India TV Hindi
joshua little Image Source : GETTY

साउथैम्पटन| आयरलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है और उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी डाला गया है।

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसमें आयरलैंड की टीम 2-0 से आगे है।

लिटिल पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का आरोप है जिसमें खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच में गलत भाषा, भद्दे इशारे जो किसी को आक्रामक रवैये के लिए उकसा सकते हैं, करना शामिल है।

लिटिल ने इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर के दौरान जॉनी बेयरस्टो को आउट कर उनके खिलाफ गलत भाषा का उपयोग किया था।

लिटिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और साथ ही मैच रेफरी फिल व्हाइटकेस द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया है इसलिए किसी तरह की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल