1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा - लॉरेन विनफील्ड

ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा - लॉरेन विनफील्ड

 Reported By: IANS
 Published : Feb 15, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 05:51 pm IST

आईसीसी ने विनफील्ड के हवाले से लिखा है, "मुझे नहीं लगता कि हम इस बात से वाकिफ हैं कि हमारी बल्लेबाजी कितनी अच्छी है। यह हमारे लिए अच्छी बात है।"  

The T20 World Cup to be held in Australia will be the most competitive tournament ever - Lauren Winf- India TV Hindi
The T20 World Cup to be held in Australia will be the most competitive tournament ever - Lauren Winfield Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। इंग्लैंड की लॉरेन विनफील्ड ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप-2020 में उनकी टीम खिताब जीत सकती है और इसके लिए जरूरी है कि टीम अब तक के सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में अपनी पूरी ताकत के साथ खेले। इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन हालिया दौर में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। भारत और आस्ट्रेलिया के साथ हाल ही में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाई थी।

आईसीसी ने विनफील्ड के हवाले से लिखा है, "मुझे नहीं लगता कि हम इस बात से वाकिफ हैं कि हमारी बल्लेबाजी कितनी अच्छी है। यह हमारे लिए अच्छी बात है।"

उन्होंने कहा, "हमारी कोच बदली हैं और हमारे बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव आया है। कुछ युवा खिलाड़ी आई हैं जिनके आने से टीम में बदलाव आया है। यह टीम अब टी-20 विश्व कप-2018 से बिल्कुल अलग टीम लग रही है।"

इंग्लैंड की बल्लेबाज का मानना है कि टी-20 का प्रारूप ऐसा है कि यहां कोई भी टीम प्रबल दावेदार नहीं होती है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह अभी तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप होगा। इस प्रारूप में, इस देश में और जिस तरह की टीमें हैं, मुझे लगता है कि यह अभी तक का सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल