1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO : ऋषभ पंत ने जब जड़े 16 गेंदों पर 39 रन तो कुछ ऐसा था कप्तान कोहली का रिएक्शन

VIDEO : ऋषभ पंत ने जब जड़े 16 गेंदों पर 39 रन तो कुछ ऐसा था कप्तान कोहली का रिएक्शन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 18, 2019 05:54 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 05:54 pm IST

उल्लेखनीय है इस मैच में पंत ने 16 गेंदों पर 39 रन की धमाकेदार पारी खेली, वहीं अय्यर ने 32 गेंदों पर 53 रन जड़े।

Rishabh pant, Rishabh Pant vs West Indies, Kohli reaction On Rishabh Pant, Rishabh Pant Score In Sec- India TV Hindi
VIDEO : When Rishabh Pant scored 39 runs in 16 balls, it was something like Captain Kohli's reaction Image Source : BCCI.TV

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच विशाखापट्नम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विंडीज के सामने 388 रन का लक्ष्य रखा है। भारत को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में रोहित (159) और राहुल (102) के अर्धशतक के अलावा अय्यर (53) और पंत (39) की धमाकेदार पारी भी रही है। इस मैच में में जब पंत ने कॉट्रेल के ओवर में 24 रन जड़े तो कप्तान कोहली भी सीट पर बैठ नहीं पाए।

यहां हम बात कर रहे हैं मैच के 46वें ओवर की, इस ओवर में ऋषभ पंत ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर कॉट्रेल का स्वागत किया। इसके बाद पंत नहीं रुके। पंत ने तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर छक्का जड़ने के साथ पांचवी और छठी गेंद पर लगातार दो चौके जड़ दिए।

जब पंत मैदान पर इस आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे तो कप्तान विराट कोहली सीट पर नहीं बैठ पाए और पंत की इस धमाकेदार पारी को देखने के बाद उनका रिएक्शन कुछ इस तरह का था।

देखें वीडियो

उल्लेखनीय है इस मैच में पंत ने 16 गेंदों पर 39 रन की धमाकेदार पारी खेली, वहीं अय्यर ने 32 गेंदों पर 53 रन जड़े। इससे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़े, लकिन कप्तान कोहली इस मैच में बिना खाता खोले ही गोल्डन डक पर आउट हो गये।

वहीं विंडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल ने दो विकेट लिए। कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ और केरन पोलार्ड के हिस्से एक-एक विकेट नहीं आया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल