1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट मैच से 22 गुना ज्यादा एक इंस्टाग्राम पोस्ट से पैसे कमा लेते हैं विराट कोहली, सामने आए हैरान कर देने वाले आंकड़े

क्रिकेट मैच से 22 गुना ज्यादा एक इंस्टाग्राम पोस्ट से पैसे कमा लेते हैं विराट कोहली, सामने आए हैरान कर देने वाले आंकड़े

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 24, 2019 02:34 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 02:34 pm IST

इंस्टाग्राम पर 38.1 मिलियन फॉलोअर वाले विराट कोहली एक पोस्ट के 1,96,000 डॉलर यानी कि 1.35 करोड़ रुपये लेते हैं।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : VIRAT KOHLI INSTAGRAM

भारतीय कप्तान विराट कोहली जितने एक्टिव क्रिकेट के मैदान पर रहते हैं उतने ही एक्टिव वो इंस्टाग्राम पर रहते हैं। अगर आप विराट कोहली को इस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आपने देखा होगा कि वो अधिकतर अलग-अलग ब्रांड के प्रमोशन से जुड़ी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि कोहली इस एक पोस्ट के कितने पैसे लेते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं।

इंस्टाग्राम पर 38.1 मिलियन फॉलोअर वाले विराट कोहली एक पोस्ट के 1,96,000 डॉलर यानी कि 1.35 करोड़ रुपये लेते हैं। जी हां, सही पढ़ा। अगर बात विराट कोहली की एक मैच की फीस की करी जाए तो उन्हें एक मैच खेलने के लिए 6 लाख रुपए मिलते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया मैनेजमेंट और मार्केटिंग सॉल्यूशंस से जुड़ी सेवाएं देने वाली ब्रिटिश कंपनी हॉपर्स एचक्यू ने इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट जारी की है। जिसमें अगर बात सपोर्ट्स की करी जाए तो विराट कोहली का नाम 9वें नंबर पर आता है।

विराट कोहली के आगे बार्सिलोना ने लुइस सुआरेज, यूएफसी के महान कॉनर मैक्ग्रेगर, लिवरपूल स्टार मोहम्मद सलाह और मुक्केबाजी के महान फ्लॉयड मेवेदर जैसे बड़े खिलाड़ी भी है। 

सपोर्ट्सपर्सन की इस सूची में क्रिसटियानो रोनार्डो शीर्ष पर है। रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के 9,75,000 डॉलर लेते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल