1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : विराट कोहली ने इंग्लैंड को दिया जीत का श्रेय, शतक ना बना पाने पर कही ये बात

IND vs ENG : विराट कोहली ने इंग्लैंड को दिया जीत का श्रेय, शतक ना बना पाने पर कही ये बात

 Reported By: IANS
 Published : Mar 26, 2021 10:23 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 10:23 pm IST

दूसरे वनडे में शुक्रवार को इंग्लैड के हाथों मिली 6 विकेट की करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि बेन स्टोक्स और जॉनी बेयर्सटो की पारियों ने उनकी टीम से मैच छीन लिया। 

Virat Kohli gave the credit of victory to England, said this on not being able to score a century IN- India TV Hindi
Virat Kohli gave the credit of victory to England, said this on not being able to score a century IND vs ENG: Image Source : GETTY IMAGES

पुणे। दूसरे वनडे में शुक्रवार को इंग्लैड के हाथों मिली 6 विकेट की करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि बेन स्टोक्स और जॉनी बेयर्सटो की पारियों ने उनकी टीम से मैच छीन लिया। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 336 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 124 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले बेयर्सटो ने पहले जेसन रॉय (55) के साथ पहले विकेट के लिए 110 और फिर 99 रन बनाने वाले स्टोक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी निभाई।

IND vs ENG : बेन स्टोक्स को नॉटआउट देने पर हो रही है थर्ड अंपायर की आलोचना, युवराज सिंह ने भी कही ये बात

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमने इस मैच में शानदार हिटिंग देखी। स्टोक्स और बेयर्सटो ने बेहतरीन बैटिंग की। हमें इस साझेदारी के दौरान वापसी का मौका नहीं मिला। हम हार स्वीकार करते हैं। हम किसी तरह का बहानेबाजी नहीं कर सकते। हमने दो दिन पहले इसी तरह के स्कोर का बचाव किया था लेकिन आज हम अपनी रणनीति को अमली जामा नहीं पहना सके।"

IND v ENG, 2nd ODI : जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार अंदाज में जड़ा वनडे करियर का 11वां शतक

कोहली ने इस मैच में 66 रन बनाए। वह कई मैचों से शतक नहीं लगा सके हैं। अपनी पारी के बारे में कोहली ने कहा, "मैं अपने जीवन में कभी भी शतक के पीछे नहीं भागा। शायद इसीलिए मैंने इतने कम समय में इतने सारे शतक हासिल किए। टीम के लिए जीतना ज्यादा जरूरी है। अगर मुझे तीन-अंक का स्कोर मिलता है और टीम नहीं जीतती है, तो इसका मतलब कुछ भी नहीं है।"

IND vs ENG : रोहित शर्मा की अविश्वसनीय फील्डिंग से मिला भारत को पहला विकेट, जेसन रॉय बने शिकार

दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इसी मैदान पर रविवार को खेला जाएग, जो अब निर्णायक ह गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल