1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 'जॉली बीच' पर मस्ती करती दिखी विराट की टोली

विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 'जॉली बीच' पर मस्ती करती दिखी विराट की टोली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 21, 2019 09:52 am IST,  Updated : Aug 21, 2019 09:52 am IST

इस तस्वीर में विराट कोहली के साथ जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत के साथ टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ भी दिखाई दे रहा है।

विराट कोहली संग टीम के खिलाड़ी बीच पर इंज्वॉय करते हुए- India TV Hindi
विराट कोहली संग टीम के खिलाड़ी बीच पर इंज्वॉय करते हुए Image Source : VIRAT KOHLI INSTAGRAM

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। टीम इंडिया ने यहां मेजबानों को टी20 और वनडे सीरीज में मात दे दी है अब भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले विराट कोहली अपने टीम के साथियों के साथ वेस्टइंडीज में मौजूद जॉली बीच पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

विराट कोहली ने इस पल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट कोहली के साथ जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत के साथ टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा 'दोस्तों के साथ बीच पर एक अच्छा दिन।'

भारत ने इस टेस्ट सीरीज से पहले विंडीज के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेला जिसमें पुजारा ने शतकीय पारी खेली वहीं कुलदीप, उमेश यादव और इशांत शर्मा ने 3-3 विकेट भी लिए।

भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि भारत इससे अपना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज करने जा रहा है। इस वजह से भारतीय टीम इसे हलके में नहीं लेगी और मेजबानों की करारी शिकस्त देने की कोशिश करेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल