1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीमा रेखा कहां तय करूं, इसकी अच्छी समझ नहीं थी: विराट कोहली

सीमा रेखा कहां तय करूं, इसकी अच्छी समझ नहीं थी: विराट कोहली

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2018 06:25 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:25 am IST

 कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर नजर लगाये हुए है। 

सीमा रेखा कहां तय करूं, इसकी अच्छी समझ नहीं थी: विराट कोहली - India TV Hindi
सीमा रेखा कहां तय करूं, इसकी अच्छी समझ नहीं थी: विराट कोहली  Image Source : GETTY IMAGES

एडीलेड। अपनी बल्लेबाजी के अलावा गरम मिजाज के लिये भी मशहूर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि व्यवहार के संबंध में सीमा रेखा कहां तय करनी है उसकी उन्हें अच्छी समझ नहीं थी। कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर नजर लगाये हुए है। 

वह इससे पहले दो बार आस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं और इस बार टीम के कप्तान हैं। कोहली ने पूर्व आस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के साथ ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ पर साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरी इसको लेकर अच्छी समझ नहीं थी कि (व्यवहार को लेकर) सीमा रेखा या ऐसी कोई चीज कहां तय करनी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ भी हुआ मैं यह नहीं कहूंगा कि उनके लिये मुझे खेद है लेकिन मैं निश्चित तौर पर उन्हें गलती के रूप में देखता हूं लेकिन मैं इन गलतियों से सीख सकता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल