1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युजवेंद्र चहल के बल्लेबाजी आकड़ें देख हैरान हो गए विराट कोहली, दिया ये मजेदार जवाब

युजवेंद्र चहल के बल्लेबाजी आकड़ें देख हैरान हो गए विराट कोहली, दिया ये मजेदार जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 12, 2020 11:43 pm IST,  Updated : May 12, 2020 11:43 pm IST

चहल के मजाकिया अंदाज और गेंदबाजी के बाद उनकी बल्लेबाजी का एक आकड़ा भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Yuzvendera Chahal and Virat Kohli- India TV Hindi
Yuzvendera Chahal and Virat Kohli Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट के लिमिटेड ओवर्स फ़ॉर्मेट में कलाई के जादू से यानी स्पिन गेंदबाजी से अपनी जगह पक्की कर चुके युजवेंद्र चहल के बारे में सभी जानते हैं। वो ना सिर्फ टीम के लिए शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हैं बल्कि टीम के सबसे मजाकिया सदस्य भी माने जाते हैं। मैच के बाद अक्सर वो अपनी सुप्रसिद्ध चहल टी.वी. के जरिये खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते रहते हैं। इस तरह चहल के मजाकिया अंदाज और गेंदबाजी के बाद उनकी बल्लेबाजी का एक आकड़ा भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) में उनकी फ्रेंचाईजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पोस्ट किया है। ऐसे में जैसे ही चहल की बल्ल्लेबजी के आकड़ें उनके कप्तान विराट कोहली ने देखे उन्होंने शानदार रिप्लाई भी दिया है।

दरअसल, लेग स्पिन गेंदबाज चहल की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कूच बिहार ट्रॉफी-2008-09 में बेंगलुरू में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेली उनकी एक पारी के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी है।

फ्रेंचाइजी ने बताया है कि चहल ने अंडर-19 टीम के उस मैच में 135 और 46 रन बनाए थे और पूरे टूर्नामेंट में 281 रन। फ्रेंचाइजी ने पोस्ट के साथ लिखा, "ऊपरी क्रम में खेल अच्छा रहेगा, युजी।"

कोहली ने इस पर जवाब दिया, "निश्चित तौर पर प्रदर्शनी मैच में।"

ये भी पढ़ें : आईपीएल 2019 फाइनल को याद कर बोले वॉटसन, थोड़ा सा खून मुझे खेलने से नहीं रोक सकता

गौरतलब है कि हाल ही में चहल ने  कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के एक पोस्ट पर मजाकिय लहजे में अनुष्का से कहा था कि वह कोहली से चहल को ओपनिंग कराने को कहें।

ये भी पढ़ें : जानिए क्यों श्रीलंका के रसेल से भिड़ बैठे थे सौरव गांगुली, जिससे द्रविड़ को करना पड़ा बीच-बचाव

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते सभी प्रकार के खेलों को स्थगित या रद्द किया जा चुका है। जिसके चलते बीसीसीआई ने 29 मार्च से शुरू होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल को पहले 15 अप्रैल तक और अब अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।  जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड इस साल के अंत में टी20 विश्वकप की मेजबानी को लेकर प्रयासरत है। ऐसे में अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में ये सभी खिलाड़ी कब मैदान में उतरेंगे इसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल