1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जाफर ने शॉ के लिए अजय देवगन की इस फिल्म का मजेदार मीम किया शेयर

जाफर ने शॉ के लिए अजय देवगन की इस फिल्म का मजेदार मीम किया शेयर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 06, 2021 06:07 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 06:07 pm IST

जाफर ने मीम शेयर किया है जो अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे से जुड़ा है।

Wasim Jaffer shares hilarious ‘Phool aur Kaante’ meme...- India TV Hindi
Wasim Jaffer shares hilarious ‘Phool aur Kaante’ meme for Prithvi Shaw Image Source : GETTY

पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर मजेदार मीम शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने पृथ्वी शॉ के लिए मीम साझा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 21 वर्षीय शॉ टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका में हैं और वे अब इंग्लैंड जाएंगे और चोटिल शुभमन गिल की जगह खेलेंगे। हालांकि बीसीसीआई ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कि पृथ्वी शॉ आगामी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलेंगे। जाफर ने मीम शेयर किया है जो अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे से जुड़ा है। उन्होंने ये मीम शॉ को ऑल द बेस्ट कहने के लिए शेयर किया था।

जाफर ने कैप्शन लिखा, "अच्छा करो पृथ्वी शॉ।"

गौरतलब है कि पृथ्वी फिलहाल श्रीलंका में हैं और उनका वहां 13 जुलाई से कोलंबो में शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी थी। एडिलेड टेस्ट के बाद से उनकी अब भारतीय टीम में वापसी हुई है। उन्होंने विजय हजारे 2021 में 827 रन बनाए थे और वापसी की थी। वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुमार थे। हालांकि आईपीएल 2021 कोविड के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दिया था।

अगर मैं श्रीलंका में कुछ बेहतर कर सकूंगा तो मेरे पिता की आत्मा को शांति मिलेगी: चेतन सकारिया

वहीं दूसरी ओर, शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं और हो सकता है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज न खेलें। ये सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल इंग्लैंड में हैं इसके अलावा टीम के पास अभिमन्यू ईस्वरन भी टीम में स्टैंडबाय के तौर पर शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल