1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'हम आलोचना के हकदार हैं' न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद बोले मिसबाह उल हक

'हम आलोचना के हकदार हैं' न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद बोले मिसबाह उल हक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 05:40 pm IST

मिसबाह ने इसी तरह का बयान तब भी दिया था जब इससे पहले पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दौरों पर हार का सामना करना पड़ा था।   

'We are entitled to criticism' after losing the Test series to New Zealand, said Misbah-ul-Haq- India TV Hindi
'We are entitled to criticism' after losing the Test series to New Zealand, said Misbah-ul-Haq Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक को लगता है कि हाल में समाप्त हुई टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला में न्यूजीलैंड से 0-2 से हारने के बाद उनकी टीम के प्रदर्शन की आलोचना करना गलत नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : पोंटिंग ने लगाई ऋषभ पंत को फटकार, कहा डेब्यू के बाद छोड़े होंगे सबसे ज्यादा कैच

मिसबाह ने इसी तरह का बयान तब भी दिया था जब इससे पहले पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दौरों पर हार का सामना करना पड़ा था। 

ये भी पढ़ें - पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

मिसबाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा जारी पोडकास्ट में कहा, ‘‘हमारे प्रदर्शन के लिये हम आलोचना किये जाने के हकदार हैं। जब लोग आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं और आप ऐसा नहीं करते तो उनका आपकी आलोचना करना गलत नहीं है।’’ 

ये भी पढ़ें - IND v AUS : पुकोवस्की के खेल के मुरीद हुए पोटिंग, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

मिसबाह ने कहा कि उनकी टीम ने खेल के सभी विभागों में खराब प्रदर्शन किया था। 

उन्होंने कहा,‘‘हमने जिस तरह से पहले टेस्ट में जज्बा दिखाया था, वो बहुत अच्छा था और हर किसी को दूसरे टेस्ट में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारे पास श्रृंखला में मैच जीतने के मौके थे लेकिन हमने इसका फायदा नहीं उठाया। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल