1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्राथवेट ने बताई भारत के खिलाफ पहले टी-20 में हार की वजह

वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्राथवेट ने बताई भारत के खिलाफ पहले टी-20 में हार की वजह

 Reported By: IANS
 Published : Aug 04, 2019 02:42 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 02:42 pm IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान कार्लोस ब्राथवेट का कहना है कि शनिवार को भारत के साथ यहां हुए टी-20 मुकाबले के दौरान उनकी टीम हालात को ठीक तरीके से पढ़ नहीं सकी।

वेस्टइंडीज के कप्तान...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्राथवेट ने बताई भारत के खिलाफ पहले टी-20 में हार की वजह  Image Source : GETTY IMAGES

लॉडरहिल (फ्लोरिडा)| वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान कार्लोस ब्राथवेट का कहना है कि शनिवार को भारत के साथ यहां हुए टी-20 मुकाबले के दौरान उनकी टीम हालात को ठीक तरीके से पढ़ नहीं सकी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 95 रन बना सकी। केरन पोलार्ड (49) के अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका। भारत ने यह मैच चार विकेट से अपने नाम किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है।

मैच के बाद ब्राथवेट ने कहा, "हम हालात को अच्छी तरह नहीं पढ़ पाए। पोलार्ड ने अच्छी पारी खेली। इस विकेट पर 130-140 रन अच्छा स्कोर होता। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल