1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मौत को करीब से देखने के बाद सेंचुरी का प्रेशर क्या रहेगा: करुण नायर

मौत को करीब से देखने के बाद सेंचुरी का प्रेशर क्या रहेगा: करुण नायर

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2016 09:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 09:07 pm IST

जब कोई मौत को करीब से देखने के अनुभव से गुजर चुका हो तो उसके लिए ट्रिपल सेंचुरी का प्रेशर इतना ज्यादा नहीं होगा, शांत प्रवृति के करुण नायर ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सोमवार को तिहरा शतक जड़ने वाला दूसरा भारतीय बल्लेबाज बनने के बाद यही शब्द कहे।

Karun Nair | AP Photo- India TV Hindi
Karun Nair | AP Photo

चेन्नई: जब कोई मौत को करीब से देखने के अनुभव से गुजर चुका हो तो उसके लिए ट्रिपल सेंचुरी का प्रेशर इतना ज्यादा नहीं होगा, शांत प्रवृति के करुण नायर ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सोमवार को तिहरा शतक जड़ने वाला दूसरा भारतीय बल्लेबाज बनने के बाद यही शब्द कहे। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में करुण की नाबाद 303 रन की पारी ने उन्हें गैरी सोबर्स और बॉब सिम्पसन के साथ ला खड़ा किया है जिन्होंने अपने पहले ही शतक को तिहरे शतक में तब्दील किया।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

करुण ने इस पारी के बारे में बात करते हुए साल के शुरू में केरल में हुई नाव की घटना का जिक्र किया, जिसमें वह बाल बाल बचे थे जबकि वह तैरना नहीं जानते थे। करुण ने कहा, ‘मैं नहीं जानता था कि कैसे तैरा जाए। वहां मौजूद लोगों ने मुझे बचाया और मैं भाग्यशाली रहा कि मैं ठीक-ठाक रहा (केरल में अपने घर में हुई नाव की दुर्घटना के बारे में)। करुण मूल रूप से केरल के हैं, वह पूजा करने के उत्सव में भाग ले रहे थे, तभी उनकी नाव पम्पा नदी में उलट गई। 

​पढ़ें: करुण नायर ने तिहरा शतक जमाने के साथ बनाए ये रिकॉर्ड

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे दिन 7 विकेट पर 759 रन का स्कोर बनाकर 282 रन की बढ़त हासिल कर ली। करुण ने कहा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में जो पारियां खेली हैं, उनमें यह सर्वश्रेष्ठ है। क्रीज पर ऐसे कई हालात बने जब मुझे अलग-अलग तरीके से राहुल, अश्विन और जड्डू के साथ खेलना था। मुझे उनका शुक्रिया करना होगा कि उन्होंने मेरा सहयोग किया।’ कर्नाटक के इस युवा ने कहा, ‘पहला शतक हमेशा अहम होता है और मुझे लगता है कि जब मैंने पहला शतक बनाया तो मैंने कोई दबाव महसूस नहीं किया। मैं इसके बाद अपने शॉट खेल रहा था।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल