IPL 2024 में शर्मनाक प्रदर्शन के बीच RCB को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने सीजन के बीच लिया ब्रेक
Cricket | April 16, 2024 09:24 ISTIPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक तरफ जहां आईपीएल का 17वां सीजन अभी तक किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ तो वहीं उनकी टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल जो अब तक कोई खास प्रदर्शन में कामयाब नहीं हो सके हैं, उन्होंने भी अपनी मानसिक स्थिति को देखते हुए ब्रेक लेने का फैसला किया है।