1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान टीम में हुई 183 विकेट लेने वाले खिलाड़ी की वापसी, अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में आएगा खेलता हुआ नजर

अफगानिस्तान टीम में हुई 183 विकेट लेने वाले खिलाड़ी की वापसी, अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में आएगा खेलता हुआ नजर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 12, 2024 05:22 pm IST,  Updated : Sep 12, 2024 05:22 pm IST

अफगानिस्तान की टीम को 18 सितंबर से यूएई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर अफगान क्रिकेट बोर्ड ने 12 सितंबर को अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में उनके स्टार स्पिनर राशिद खान की वापसी भी देखने को मिली है।

Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi
अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए घोषित की टीम। Image Source : GETTY

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 18 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की मेजबानी करनी है, जिसको लेकर 12 सितंबर को अफगान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम में उनके स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की वापसी देखने को मिली है, जो साल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और स्पिनर मुजीब उर रहमान टीम का हिस्सा नहीं है जो चोटिल होने की वजह नहीं चुने गए हैं।

अब्दुल मलिक को उनके अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम में इब्राहिम जादरान की जगह पर कवर खिलाड़ी के तौर पर अब्दुल मलिक शामिल किया गया है जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में पिछले कुछ समय में काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। वहीं अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके दरविश रसूली को भी घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते इस वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। टीम का ऐलान करने के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा कि पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम की मेजबानी करना अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। वह एक मजबूत टीम है और हम उनके खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम:

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलिखिल, अब्दुल मलिक, रियाज हसन, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान, फरीद अहमद।

अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल:

पहला वनडे मैच - 18 सितंबर (शारजाह, भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)

दूसरा वनडे मैच - 20 सितंबर (शारजाह, भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)

तीसरा वनडे मैच - 22 सितंबर (शारजाह, भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)

ये भी पढ़ें

Champions Trophy 2025: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिखाए तेवर, टीम इंडिया नहीं गई पाकिस्तान तो क्या कर लेगा PCB

डेब्यू करते ही करियर पर संकट, इस खिलाड़ी ने झपट लिया हाथ आया मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल