1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन तेंदुलकर पहले अनसोल्ड फिर सोल्ड, इस टीम ने आखिरकार कितने लाख में खरीदा

अर्जुन तेंदुलकर पहले अनसोल्ड फिर सोल्ड, इस टीम ने आखिरकार कितने लाख में खरीदा

 Published : Nov 25, 2024 10:41 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 06:53 pm IST

अर्जुन तेंदुलकर पहले राउंड में अनसोल्ड चले गए थे। इससे सभी लोग ताज्जुब में थे। लेकिन इसके बाद बाजी पलटी और दूसरे राउंड में फिर से उनका नाम पुकारा गया और वे टीम में शामिल हो गए।

arjun tendulkar- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर पहले अनसोल्ड फिर सोल्ड Image Source : PTI

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ऐसा कुछ हुआ, जिस पर यकीन करना करी​ब करीब असंभव है। ​ऑक्शन में महान सचिन तेंदुलकर के बेटे और इससे पहले आईपीएल खेल चुके अर्जुन तेंदुलकर का नाम आईपीएल नीलामी में पुकारा गया। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि उनको लेकर किसी टीम ने इच्छा नहीं जताई। उम्मीद की जा रही थी कम से कम मुंबई इंडियंस तो उन्हें बेस प्राइज में खरीद ही लेगी, वो भी नहीं हुआ। लेकिन इसके बाद फिर से बाजी पलटी। पहले राउंड में अनसोल्ड जाने के बाद दोबारा से उनका नाम पुकारा गया। तब जाकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें आखिरकर अपने पाले में कर ही लिया। 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक भी मैच नहीं खेल पाए अर्जुन 

अर्जुन तेंदुलकर इससे पहले दो सीजन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। उन्हें साल 2023 के आईपीएल में खेलने का मौका भी मिला, उन्होंने ठीकठाक प्रदर्शन भी किया, लेकिन वे अपनी जगह प्लेइंग इलेवन में नियमित नहीं बना सके। वे रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले थे। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट लिया। लेकिन हार्दिक पांड्या जब साल 2024 में कप्तान बने तो उन्हें एक भी मौका नहीं दिया गया। जब प्लेइंग इलेवन में ही नहीं थे तो उनकी प्रतिभा के बारे में कैसे पता चलता। 

30 लाख बेस प्राइज में आए थे अर्जुन तेंदुलकर 

इस बार ये उम्मीद की जा रही थी कि कोई दूसरी नहीं तो कम से कम मुंबई इंडियंस की टीम को उन्हें अपने पाले में कर ही लेगी। इससे पहले उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपये था। लेकिन इस बार बीसीसीआई ने ही अनकैप्ड प्लेयर का बेस प्राइज 20 लाख से बढ़कर 30 लाख कर दिया था। दूसरे राउंड में अर्जुन पर ​मुंबई इंडियंस ने ही बोली लगाई। बाकी और कोई भी टीम उन्हें खरीदने के लिए आगे नहीं आई। इस तरह से बेस प्राइज पर ही वे फिर से मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए। 

अर्जुन करते हैं तेज गेंदबाजी 

अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह बल्लेबाज नहीं हैं, वे तेज गेंदबाजी में अपना भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे पहले मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे, लेकिन जब उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले तो वे गोवा चले गए, वहां वे खेलते हुए भी दिखे। गेंदबाजी के साथ साथ वे कभी कभार बल्लेबाजी में भी हा​थ दिखाते हैं। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2025 के लिए तैयार हो गई गुजरात टाइटंस की टीम, यहां देखिए पूरा स्क्वाड

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में शामिल हुए ये 25 खिलाड़ी, यहा देखें पूरी टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल