1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2025: पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा सीरीज का पहला मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

Ashes 2025: पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा सीरीज का पहला मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 20, 2025 07:55 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 07:55 am IST

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली ऐतिहासिक 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होगा, जिसमें पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।

AUS vs ENG, Ashes 2025- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, एशेज 2025 Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से होगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम का जहां घर पर रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है तो वहीं इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया के पिछले तीन दौरे किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। ऐसे में उनके लिए इस बार की एशेज सीरीज आसान नहीं रहने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पर्थ स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मुकाबले में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना खेलने उतरेगी, जिसमें उनकी जगह पर इस जिम्मेदारी को स्टीव स्मिथ संभालते हुए दिखाई देंगे। पर्थ स्टेडियम में अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड काफी बेहतरीन देखने को मिला है।

ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ एक मुकाबले में मिली यहां हर

पर्थ में पहले वाका क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबले खेले जाते थे, लेकिन उसके बाद वहां पर जब से पर्थ स्टेडियम बनकर तैयार हुआ तो इंटरनेशनल मैचों का वहां पर आयोजन किया जाने लगा। अभी तक पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 4 को जीतने में कामयाब हुए हैं तो वहीं सिर्फ एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पर्थ स्टेडियम में कंगारू टीम ने अपना पिछला मुकाबला साल 2024 के नवंबर महीने में भारतीय टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 295 रनों की बड़ी हार मिली थी। इसके अलावा इससे पहले के उन्होंने यहां पर खेले सभी चार मुकाबलों को काफी आसानी से अपने नाम किया था।

इंग्लैंड पहली बार उतरेगी इस मैदान पर खेलने

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इस बार एशेज सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम पहली बार पर्थ स्टेडियम में मुकाबला खेलने उतरेगी। इससे पहले उन्होंने वाका के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेला है, जहां पर उनका रिकॉर्ड कुछ खास बेहतर देखने को नहीं मिला है। वाका में इंग्लैंड ने कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 10 में जहां हार का सामना करना पड़ा तो वहीं सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब हो सके जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के लिए सीरीज का आगाज बेहतरीन तरीके से करना आसान काम नहीं रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

एशेज में स्पेशल फिफ्टी लगा सकते हैं बेन स्टोक्स, सिर्फ इतने सिक्स की है जरूरत

स्टीव स्मिथ हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम, डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल