1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में दिया स्पेशल मैसेज, कही ये बड़ी बात

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में दिया स्पेशल मैसेज, कही ये बड़ी बात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 21, 2025 06:59 am IST,  Updated : Sep 21, 2025 06:59 am IST

IND vs PAK: भारतीय टीम एशिया कप 2025 के सुपर-4 में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम के खिलाफ दुबई के स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने साथी प्लेयर्स को ड्रेसिंग रूम में स्पेशल मैसेज दिया।

Indian Cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम सुपर-4 में अपने अभियान का आगाज 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच ये हाईवोल्टेज मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की ये पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी भिड़ंत है, जिसमें इससे पहले हुए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ सुपर-4 में जगह पक्की की थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच को लेकर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ियों को खास मैसेज भी दिया है।

हम उसी तरह से खेलेंगे जैसे खेलते आ रहे हैं

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज में जब मुकाबला खेला गया था तो उसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किसी भी पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ भी नहीं मिलाया। इसको लेकर पाकिस्तान की तरफ से काफी ड्रामा भी देखने को मिला, जिसमें उन्होंने टूर्नामेंट को बीच में छोड़ने की गीदड़ भभकी भी दी थी। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस कदम को उठाने की ताकत नहीं उठा पाया। वहीं ओमान के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम मैच विनर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को जब मुकाबले में बेहतरीन कैच पकड़ने के लिए ड्रेसिंग रूम के अंदर बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड मिला तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी मुकाबले को लेकर कहा कि 21 तारीख को आने वाला मैच हमारे लिए सिर्फ एक बाकी मैच की तरह है। हम उसी तरह से खेलेंगे जैसे खेलते आ रहे हैं। गुड लक साथियों।

हार्दिक ने अब तक गेंदबाजी में निभाई अहम भूमिका

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने एशिया कप 2025 के शुरुआती 2 मैचों में जहां प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका को अदा किया तो तीसरे मुकाबले में भी वह कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई दिए थे। हार्दिक को ओमान के खिलाफ हुए मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन वह सिर्फ एक रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। अब हार्दिक से टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: 'देश के लिए अच्छा करें', पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्या का बड़ा बयान

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम ने क्यों नहीं की प्रेस कॉन्फ्रेंस? PCB चीफ ने दिया ऐसा जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल