1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टेस्ट के लिए हुआ टीम का ऐलान, स्क्वाड में 3 अनकैप्ड प्लेयर्स को मिली जगह

पहले टेस्ट के लिए हुआ टीम का ऐलान, स्क्वाड में 3 अनकैप्ड प्लेयर्स को मिली जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 05, 2025 07:46 am IST,  Updated : Nov 05, 2025 07:46 am IST

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से ऐतिहासिक एशेज टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, जिसको लेकर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले जाने वाले पहले मुकाबले के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

Steve Smith- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ Image Source : AP

टेस्ट क्रिकेट की ऐतिहासिक सीरीज में शुमार एशेज की मेजबानी इस बार ऑस्ट्रेलिया कर रहा है, जिसमें 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होगा। इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने जहां अपनी स्क्वाड का ऐलान काफी पहले कर दिया था तो वहीं अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के मैदान पर खेले जाने वाले पहले मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें 2 अनकैप्ड प्लेयर्स को भी जगह मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना मैदान पर खेलने उतरेगी, जिसमें उनकी जगह पर इस जिम्मेदारी को अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ संभालते हुए नजर आएंगे।

जेक वेदराल्ड कर सकते हैं डेब्यू

एशेज टेस्ट सीरीज के लिए पर्थ के मैदान पर होने वाले पहले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी जो 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है, उसमें 3 अनकैप्ड प्लेयर्स को भी जगह मिली है। इसमें एक नाम जेक वेदराल्ड का शामिल है जिनका पिछले कुछ सालों में घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, ऐसे में उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा स्क्वाड में मार्नश लाबुशेन का नाम भी शामिल है जिन्होंने शेफील्ड शील्ड में बल्ले से काफी बेहतरीन फॉर्म दिखाया है। ऐसे में उस्मान ख्वाजा के साथ जेक वेदराल्ड जहां ओपनिंग में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं तो वहीं मार्नश लाबुशेन नंबर-3 पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

तेज गेंदबाजी में स्टार्क और हेजलवुड संभालेंगे जिम्मेदारी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी स्क्वाड में 2 अनकैप्ड तेज गेंदबाजों को भी शामिल किया है, जिसमें ब्रेंडन डोगेट और सीन एबॉट का नाम शामिल है। हालांकि इन दोनों ही प्लेयर्स को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की उम्मीद काफी कम दिखाई दे रही है, जिसमें पर्थ टेस्ट में मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के अलावा स्कॉट बोलैंड का खेलना तय माना जा सकता है। इसके अलावा विकेटकीपर की जिम्मेदारी एलेक्स कैरी संभालेंगे, जिसमें उनके बैकअप के तौर पर जोश इंगलिस को स्क्वाड में रखा गया है।

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वाड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर।

ये भी पढ़ें

बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी, पहले वनडे में बनाए सिर्फ इतने रन, टीम से हो सकते हैं बाहर

IND vs PAK मैच से पहले अश्विन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी की भारतीय टीम में एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल