1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लिया बड़ा एक्शन, पहले वनडे में की थी ये बड़ी गलती

ICC ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लिया बड़ा एक्शन, पहले वनडे में की थी ये बड़ी गलती

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 20, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 04:43 pm IST

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलियाई टीम के लेग स्पिनर एडम जम्पा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया गया है।

Adam Zampa- India TV Hindi
एडम जम्पा Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 19 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ जिसका पहला मैच केर्न्स के स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को अफ्रीका के खिलाफ 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 का हिस्सा लेग स्पिनर को मुकाबले के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में अब सजा का भी सामना करना पड़ा है। एडम जम्पा ने इस अपनी 10 ओवर्स की गेंदबाजी में 58 रन देने के साथ एक विकेट हासिल किया था।

जम्पा ने किया आईसीसी नियम 2.3 का उल्लंघन

एडम जम्पा को लेकर आईसीसी की तरफ से जो बयान जारी किया गया है उसके अनुसार उन्होंने आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसमें किसी भी इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान अभद्र का प्रयोग करने से संबंधित है। एडम जम्पा का पिछले 24 महीने की समयसीमा में पहला ऐसा अपराध है, जिसके बाद उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है। दरअसल जम्पा ने मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीकी टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो पारी के 37वें ओवर के दौरान अपनी गेंद पर मिसफील्ड होने के बाद ओवर थ्रो हो जाने से काफी नाराज थे जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो स्टंप माइक से सभी ने सुन लिया। इसी के बाद अब आईसीसी ने इस मामले में एडम जम्पा के खिलाफ ये कठोर कदम उठाया है। इस मामले में एडम जम्पा ने अपनी गलती को मैच रेफरी के सामने स्वीकार कर ली है जिसके बाद आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मिली शर्मनाक हार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले वनडे मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें तीन खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए थे। वहीं 297 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया 40.5 ओवर्स में 198 रन बनाकर सिमट गई थी। अफ्रीकी की तरफ से केशव महाराज ने 5 विकेट हासिल किए। वहीं अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

ऐसे तो बर्बाद हो जाएगा इस खिलाड़ी का करियर! सूर्यकुमार यादव को लेना होगा बड़ा फैसला

16 चौके-छक्के, पृथ्वी शॉ ने डेब्यू मैच में कर दिया कमाल, बुची बाबू टूर्नामेंट में खेली शानदार पारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल