AUS vs IND 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने हैं। पहला मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था, ऐसे में दूसरा मैच दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 18.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस टारगेट को 13.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- AUS vs IND 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
AUS vs IND 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
AUS vs IND 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच मेलबर्न में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 126 का टारगेट रखा था।
AUS vs IND 2nd T20 Cricket Score Live
-
5:08 PM (IST) Oct 31, 2025
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला
दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 126 रन का टारगेट का हासिल किया।
-
4:35 PM (IST) Oct 31, 2025
टिम डेविड हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड दूसरे टी-20 मैच में 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। डेविड के रूप में ऑस्ट्रेलिया को इस रन चेज में तीसरा झटका लगा है।
-
4:30 PM (IST) Oct 31, 2025
भारत को मिली दूसरी सफलता
मिचेल मार्श के रूप में भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिली है। वह इस मैच में 26 गेंदों में 46 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है।
-
4:14 PM (IST) Oct 31, 2025
ट्रैविस हेड आउट होकर लौटे पवेलियन
दूसरे टी-20 मैच में ट्रैविस हेड 15 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर फिलहाल एक विकेट के नुकसान पर 51 रन है।
-
3:32 PM (IST) Oct 31, 2025
ऑस्ट्रेलिया के सामने 126 रन का टारगेट
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 126 रन का टारगेट रखा है। टीम इंडिया इस मैच में 18.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
-
3:30 PM (IST) Oct 31, 2025
शानदार पारी खेलकर आउट हुए अभिषेक शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा 37 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गए।
-
3:21 PM (IST) Oct 31, 2025
कुलदीप यादव डक पर हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में कुलदीप यादव अपना खाता भी नहीं खोल पाए और वह 6 गेंदों में डक पर आउट हो गए।
-
3:16 PM (IST) Oct 31, 2025
शिवम दुबे 4 रन बनाकर हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शिवम दुबे दो गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन है।
-
3:14 PM (IST) Oct 31, 2025
हर्षित राणा हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हर्षित राणा 33 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वो जेवियर बार्टलेट ने टिम डेविड के हाथों कैच आउट हो गए।
-
3:11 PM (IST) Oct 31, 2025
हर्षित और अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया है।
-
2:59 PM (IST) Oct 31, 2025
अभिषेक का अर्धशतक हुआ पूरा
अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 23 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए हैं और दमदार अर्धशतक लगाया है।
-
2:48 PM (IST) Oct 31, 2025
10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
10 ओवर के बाद भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 46 रन और हर्षित राणा 7 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
2:34 PM (IST) Oct 31, 2025
भारतीय टीम ने गंवाया पांचवां विकेट
अक्षर पटेल 3 रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांचवां विकेट गंवा दिया है।
-
2:30 PM (IST) Oct 31, 2025
7 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
7 ओवर के बाद भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल 5 रन और अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
2:20 PM (IST) Oct 31, 2025
तिलक वर्मा शून्य पर आउट
तिलक वर्मा तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए। उन्होंने दो बॉल का सामना किया। उन्हें भी हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। इस तरह से भारत के चार विकेट गिर गए हैं। अभी तक 5 ओवर का खेल हो गया है। इसमें भारत ने 33 रन बना लिए हैं।
-
2:16 PM (IST) Oct 31, 2025
सूर्या ने बनाया एक ही रन
भारत के बैक टू बैक तीन विकेट गिर गए हैं। इससे टीम अब संकट में है। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट होकर वापस लौट गए हैं। उन्होंने चार बॉल पर केवल एक रन बनाया।
-
2:10 PM (IST) Oct 31, 2025
संजू का भी बल्ला नहीं चला
संजू सैमसन भी सस्ते में आउट हो गए। उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा गया था, ताकि कुछ रन बना सकें। लेकिन चार बॉल पर वे केवल दो ही रन बना सके और आउट हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने भरत का एक डीआरएस भी खराब कर दिया।
-
2:03 PM (IST) Oct 31, 2025
शुभमन गिल आउट
शुभमन गिल फिर से आउट हो गए हैं। उनका बल्ला नहीं चला। मैच की पहली ही बॉल पर वे आउट होते होते बचे थे, लेकिन इसका फायदा वे नहीं उठा पाए और 10 बॉल पर 5 रन बनाकर चलते बने।
-
1:58 PM (IST) Oct 31, 2025
शुभमन और अभिषेक की जोड़ी मैदान पर
भारत की सलामी जोड़ी के रूप में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा इस वक्त मैदान पर हैं। दोनों के बीच धीमी लेकिन अच्छी साझेदारी हो रही है। भारत ने दो ओवर में 18 रन बना लिए हैं।
-
1:22 PM (IST) Oct 31, 2025
टॉस के वक्त क्या बोले कप्तान सूर्या
सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टॉस हार गए, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। टॉस के वक्त सूर्या ने कहा कि हम पहले बैटिंग करके खुश हैं। हम इसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं। शुभमन के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि रन कैसे बनाने हैं। उसके साथ आपको विकेटों के बीच भी तेजी से दौड़ना होगा। साथ ही बताया कि प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-
1:20 PM (IST) Oct 31, 2025
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
-
1:20 PM (IST) Oct 31, 2025
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।
-
12:59 PM (IST) Oct 31, 2025
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI
ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिच ओवेन, जोश फिलिप, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड।
-
12:58 PM (IST) Oct 31, 2025
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
-
12:39 PM (IST) Oct 31, 2025
क्या अर्शदीप को मिलेगा मौका
सीरीज के पहले मुकाबले में अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। अब देखना है कि क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले मैच वाली टीम के साथ ही उतरते हैं या फिर कुछ बदलाव करते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब अर्शदीप सिंह को बाहर करके हर्षित राणा को टीम में शामिल करने पर सवाल उठ रहे हैं।
-
12:36 PM (IST) Oct 31, 2025
भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा।
-
12:35 PM (IST) Oct 31, 2025
ऑस्ट्रेलिया टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बेन ड्वारशुइस, तनवीर संघा