चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ 22 फरवरी को मैच के साथ करेगी। टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस टखने की चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी गैर मौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की अगुवाई करेंगे। इसी बीच चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से ठीक पहले पैट कमिंस ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि वो इस चोट से उबरने के बाद कब तक मैदान पर वापसी करेंगे।
कमिंस ने बताया अपना कमबैक प्लान
पैट कमिंस ने बताया कि उनका लक्ष्य अब IPL में वापसी करने पर है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बातचीत करते हुए कमिंस ने बताया कि उनके टखने की चोट में अब सुधार हुआ है। यह कोई हैमस्ट्रिंग की इंजरी नहीं है कि जिसमें उनको रिकवर होने के लिए 6 हफ्तों की जरूरत होती है। यह कुछ ऐसा है कि जिसमें उन्हें रेस्ट लेने की ज्यादा जरूरत है।
कमिंस ने आगे कहा कि यह उनके लिए एक अद्भुत महीना रहा है, उन्होंने अपना पूरा समय परिवार को दिया है। कमिंस ने इस दौरान अधिक ट्रेनिंग भी नहीं की है। स्टार तेज गेंदबाज ने बताया कि उनके लिए श्रीलंका टेस्ट सीरीज बैठकर देखना थोड़ा अजीब था। उन्होंने वास्तव में कई सालों से अपनी टीम को मैच खेलते हुए टीवी पर नहीं देखा था। उन्होंने बताया कि टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य है कि वो जल्द से जल्द वापसी करें। उनका मानना है कि टी20 में चार ओवर का होता है। इसके जरिए वह शारीरिक रूप से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद टेस्ट मैचों के लिए काफी अच्छी तैयारी कर पाएंगे। उनके इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वो IPL के जरिए WTC फाइनल की तैयारी कर सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा।
यह भी पढ़ें